भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहते हुए रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इन दिनों वह कॉमेंट्री और एनालिसिस में नजर आते हैं। इसी दौरान उन्होंने ऐसी खास वनडे की प्लेइंग 11 चुनी है, जिसमें अंडर रेटेड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस टीम में वह खिलाड़ी मौजूद हैं जिनका प्रदर्शन बेहतरीन था, करियर शानदार था, मगर शायद उनका नाम दिग्गजों में नहीं गिना जाता है।

क्रिकबज के साथ बात करते हुए अजिंक्य रहाणे ने यह टीम चुनी है। इस टीम में सभी रिटायर्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका करियर बेहतरीन रहा, लेकिन उनके नाम की चर्चा उतनी नहीं होती है। रहाणे ने इसमें दो भारतीयों को जगह दी है। वहीं पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया का एक भी खिलाड़ी इस प्लेइंग 11 में नहीं शामिल है। सबसे ज्यादा तीन न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को रहाणे ने जगह दी है।

साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड के भी 2-2 खिलाड़ी इसमें जगह बना पाए हैं। भारतीयों में उन्होंने सुरेश रैना को बतौर नंबर 3 बल्लेबाज और रॉबिन सिंह को बतौर ऑलराउंडर चुना है। मार्क बाउचर को रहाणे ने बतौर विकेटकीपर इस टीम में जगह दी है। वहीं श्रीलंका के स्टार रहे अरविंद डी सिल्वा भी रहाणे की इस टीम में मौजूद हैं।

ग्रीम स्मिथ और नाथन एस्ले बतौर ओपनर शामिल

अजिंक्य रहाणे ने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को और न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी नाथन एस्ले को बतौर ओपनर चुना है। वहीं स्पिनर में न्यूजीलैंड के डैनियल वेटोरी और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान शामिल हैं। तेज गेंदबाजों में रहाणे ने चामिंडा वास और पूर्व कीवी स्टार शेन बॉन्ड को चुना है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर रहे एंड्रू फ्लिंटाफ भी इस टीम में शामिल हैं।

अजिंक्य रहाणे ने चुनी वनडे के लिए अंडर रेटेड खिलाड़ियों की बेस्ट प्लेइंग 11

ग्रीम स्मिथ, नाथन एस्ले, सुरेश रैना, अरविंद डी सिल्वा, मार्क बाउचर (विकेटकीपर), एंड्रू फ्लिंटाफ, रॉबिन सिंह, डैनियल वेटोरी, ग्रीम स्वान, शेन बॉन्ड, चामिंडा वास।

रोहित-शुभमन ओपनर, इशान किशन-कुलदीप यादव को जगह नहीं; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11

भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच के लिए प्लेइंग 11 में चार तेज गेंदबाजों को मौका दिया है। इशान किशन, कुलदीप यादव और नितीश कुमार रेड्डी इस टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। मोहम्मद सिराज भी टीम से बाहर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर