भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज में न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की। फिलिप्स ने इस सीरीज के 5 मैचों में एक शतक और 3 अर्धशतकीय पारी खेली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी रहे। ग्लेन फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। यही नहीं ग्लेन फिलिप्स ने इस सीरीज में 341 रन बनाकर फिल साल्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो किसी भी टी20आई द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

ग्लेन फिलिप्स ने फिल साल्ट को छोड़ा पीछे

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज में कुल 341 रन बनाए और वो टी20आई द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड फिल साल्ट के नाम पर दर्ज थे जिन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 331 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान बैटर मोहम्मद रिजवान हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 316 रन बनाए थे।

टी20आई में किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के दो बल्लेबाज भी शामिल हैं। इसमें तिलक वर्मा 9वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2-24-25 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 280 रन बनाए थे जबकि 10वें स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने साल 2024-25 में ही इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में कुल 279 रन बनाए थे। पाकिस्तान के बाबर आजम भी इस सूची में छठे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 285 रन बनाए थे।

T20I द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

रैंकदेशखिलाड़ीरनसीरीज
1न्यूजीलैंडग्लेन फिलिप्स341India in New Zealand T20I Series, 2026/27
2इंग्लैंडफिल साल्ट331England in West Indies T20I Series, 2023/24
3पाकिस्तानमोहम्मद रिजवान316England in Pakistan T20I Series, 2022
4इस्टोनियासाहिल चौहान297Estonia in Cyprus T20I Series, 2024
5न्यूजीलैंडमार्क चैपमैन290New Zealand in Pakistan T20I Series, 2023
6पाकिस्तानबाबर आजम285England in Pakistan T20I Series, 2022
7सर्बियालूका डनबार284Sofia Twenty20 (Serbia in Bulgaria), 2022
8स्पेनमोहम्मद अहसान283Croatia in Spain T20I Series, 2025/26
9भारततिलक वर्मा280India in South Africa T20I Series, 2024/25
10भारतअभिषेक शर्मा279England in India T20I Series, 2024/25

रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैचों में 12 छक्के लगाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक खेले 13 वनडे मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं और वो तंजीद हसन से आगे निकल गए जिन्होंने 14 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)