IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है कि वे अपनी आक्रामक बैटिंग को लापरवाही में न बदलने दें। उन्होंने 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए सोच-समझकर खेलने की जरूरत पर जोर दिया।

बल्लेबाजों को सावधानी से खेलने की जरूरत

गावस्कर ने इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए कहा कि भारत की मॉडर्न बैटिंग सोच ने खेल को बदल दिया है, लेकिन बिना डरे खेलने और लापरवाही से शॉट चुनने के बीच एक पतली लाइन है खासकर जब हालात गेंदबाजों के पक्ष में हों। गावस्कर ने माना कि भारत की बैटिंग समय के हिसाब से है, लेकिन यूएसए और नामीबिया के खिलाफ जिस तरह से बैटिंग हुई उसके बाद टीम को सावधान हो जाना चाहिए और पिच के हिसाब से खेलना चाहिए नहीं तो उनका तरीका उल्टा पड़ सकता है।

गावस्कर ने कहा कि आप लापरवाही नहीं कर सकते। आप सोच-समझकर आक्रामक बनिए और हमने अभी तक यही देखा है। हां, कभी-कभी ये गलत हो जाता है, लेकिन मुझे लगता है कि सोच-समझकर किया गया अग्रेसन ही जरूरी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आपके एक ओवर में 12 रन हैं और आपने दो या 3 छक्के मारे हैं या फिर दो छ्क्के और शायद एक और बाउंड्री। अब फिर फील्डर्स को थोड़ा और आगे बढ़ा दिया जाता है और आप उस चैलेंज को लेने की कोशिश नहीं करते जहां आप फील्डर के ऊपर से जाकर आउट होना चाहते हैं तो यो बेबकूफी है।

सुंदर को प्लेइंग 11 में दें जगह

गावस्कर ने आगे कहा कि टैक्टिकल अवेयरनेस बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ बॉलर ऐसे होते हैं जिन्हें आपको उनके दो या तीन ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन के लिए टारगेट करना होता है। कुछ बॉलर ऐसे होते हैं जिनके बारे में आपको यह कहते हुए खुशी होनी चाहिए कि देखो मैं शायद उनसे हर ओवर में आठ रन लूंगा। यह उनके लिए अच्छी इकॉनमी है। गावस्कर ने कहा कि मैंने कहा था कि मैं टीम में वाशिंगटन सुंदर को देखना चाहूंगा क्योंकि प्रेमदासा में स्पिनरों को मदद मिलेगी। वो निचले क्रम पर बैटिंग भी कर सकते हैं और विकेट भी निकालकर दे सकते हैं।

गावस्कर ने सुंदर के बारे में कहा कि आप तीन ओवर में 18-20 रन चाहते हैं, आप जानते हैं, वाशिंगटन सुंदर जैसा कोई 20-30 रन बना सकता है। अर्शदीप सिंह के योगदान की तारीफ करते हुए गावस्कर ने अपने पसंदीदा बॉलिंग कॉम्बिनेशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अर्शदीप एक अच्छा बॉलर रहा है, लेकिन मैं चाहूंगा कि हार्दिक पांड्या और बुमराह नई बॉल से गेंदबाजी करें और फिर स्पिनर आएं। आपके पास शिवम दुबे भी हैं जो कुछ ओवर्स फेंक सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

संजू सैमसन-अर्शदीप सिंह आउट, अभिषेक-इशान ओपनर; पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

तिलक वर्मा से आगे अभिषेक शर्मा, T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज