भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए सोमवार (6 जुलाई) को श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम का ऐलान हुआ है। इसके बाद भारतीय टीम को एशियन गेम्स में खेलने है। खबर है कि जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के लॉग रिकॉर्ड के अनुसार जुलाई के अंत में जिम्बाब्वे दौरे और सितंबर में एशियन गेम्स के लिए कोचिंग स्टाफ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से होगा। वीवीएस लक्ष्मण के सपोर्ट स्टाफ की अगुआई करने की उम्मीद है। सीओई में उनके साथी कोच सुनील जोशी और ऋषिकेश कानिटकर के भी उनके साथ जुड़ने की संभावना है।
एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज में टकराव
यह व्यवस्था खास तौर पर इसलिए जरूरी है क्योंकि जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज में टकराव होना है। इससे पहले सितंबर के बीच में भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी। इत्तेफाक से अफगानिस्तान उस सीरीज का मेजबान होगा। जिम्बाब्वे दौरे के योजना के मुताबिक, भारतीय टीम के कुछ सदस्य 19 जुलाई को हरारे पहुंचेंगे।
जिम्बाब्वे में 3 मैचों की सीरीज
बाकी खिलाड़ी 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरे और आखिरी वनडे के बाद 20 जुलाई को टीम से जुड़ेंगे। टीम 20 से 22 जुलाई तक और फिर 24 जुलाई को आराम करेगी और ट्रेनिंग करेगी। इसमें प्रैक्टिस सेशन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे (लोकल टाइम) तक होंगे। 23, 25 और 26 जुलाई को होने वाले तीनों टी20 मैच दोपहर 1:00 बजे (लोकल टाइम) शुरू होंगे।
एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी बाहर होंगे संजू सैमसन?
एशियाई खेल 2026 का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में होगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड पहले ही घोषित हो चुका है। अब खबरें हैं कि भारत के स्क्वाड में जल्द कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होने वाले संजू सैमसन के नाम पर कई अटकलें लग रही हैं। पूरी खबर पढ़ें।
