रिंकू सिंह के ऊपर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में ही दुखों का पहाड़ टूटा था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद उनको घर लौटना पड़ा था, उनके पिता की हालत गंभीर थी। उसके बाद वह फिर लौटे और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जुड़े। इस मैच के बाद रिंकू के पिता का निधन हो गया, लेकिन वह फिर लौटकर आए और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम के साथ जुड़े। इसको लेकर मैच से पहले हर्डल में कोच गौतम गंभीर ने उनके लिए खास शब्द कहे।
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले हर्डल में पूरी टीम से बात की। उन्होंने सबसे पहले रिंकू का जिक्र किया और उनके ऊपर जो दुखों का पहाड़ टूटा उसके लिए सांत्वना भी दी। गौतम गंभीर की इस स्पीच का वीडियो लिंक बीसीसीआई द्वारा अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। इसका पूरा वीडियो आप बीसीसीआई टीवी पर भी देख सकते हैं।
क्या बोले हेड कोच गौतम गंभीर?
गौतम गंभीर ने मैच के बारे में बात करने से पहले रिंकू सिंह को लेकर बात की। उन्होंने कहा,”रिंकू इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है कि वापस टीम के साथ जुड़े आप। यह याद रखना इस वक्त में पूरी टीम आपके साथ खड़ी है। तो मजबूत रहना है।”
इसके बाद गंभीर ने पूरी टीम से मैच को लेकर बात की और कहा प्रेशर आएगा लेकिन हमें भागना नहीं है या विचलित नहीं होना है। हमें डटकर प्रेशर का सामना करना है और उस वक्त सकारात्मक हल निकालना है। खेल को एनजॉय करना है और याद रखना है इसी दिन के लिए हम यहां आए थे और देश के लिए खेलना शुरू किया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवम-संजू पर दिया था विवादित बयान
हालांकि, इस मैच के बाद भी गौतम गंभीर मीडिया के सामने आए थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने उस दौरान संजू सैमसन की 97 रन की पारी से शिवम दुबे के दो चौकों की तुलना की थी। उनका यह बयान थोड़ा अटपटा और विवादित था। फैंस ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थीं।
वहीं उन्होंने एक और बात कही थी, कि पिछले कुछ सालों में बड़े-बड़े योगदानों की बात होती आई है लेकिन छोटे योगदानों को कोई याद नहीं करता है। उनका यह बयान धोनी की 2011 वर्ल्ड कप पारी के चर्चे और गौतम गंभीर को 97 रन बनाने के बाद कम श्रेय मिलने की ओर इशारा कर रहा था।
यह भी पढ़ें- ICC टूर्नामेंट में भारत-इंग्लैंड के बीच 5वां सेमीफाइनल, दो बार हार चुकी है टीम इंडिया
यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा नंबर 1 पर, ब्रेविस ने तोड़ा रसेल का रिकॉर्ड; सबसे तेज 50 T20I छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
