टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान अर्शदीप सिंह और कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच हुए थ्रो विवाद से माहौल गर्म हो गया था। हालांकि मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने मिचेल से सॉरी कहा, लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का मानना है कि अर्शदीप सिंह को मिचेल से सॉरी करने की जरूरत नहींं थी।
अग्रेशन जरूरी, थ्रो बैक करना गलत नहीं
गंभीर ने कहा कि पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में उन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है और इस तरह की बातों पर ज्यादा नजर रखी जाती है। गंभीर ने एएनआई पॉडकास्ट पर कहा कि ये सही था। आप अपने देश को रिप्रेजेंट कर रहे हैं और आपका अग्रेशन दिखाना तो बनता ही है। अगर आप थ्रो बैक करते हैं तो इसमें गलत क्या है। कोई भी बॉलर दो छक्के खाना पसंद नहीं करता और मैं अपने प्लेयर्स से ऐसा ही रिस्पॉन्स देखना चाहता हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है साथ ही अगर उसने सॉरी नहीं भी कहा होता तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। वैसे उसे सॉरी कहने की जरूरत नहीं थी।
देश के लिए मैच जीतना खिलाड़ी का काम
गौतम गंभीर ने आगे कहा कि वैसे ये अच्छा बी है कि उन्होंने माफी मांगी, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। आपका काम अपने देश को रिप्रेजेंट करना है अपने देश के लिए मैच जीतना है। ये चीजें पहले भी होती थीं, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में चीजें बढ़ जाती हैं जिसकी मुझे लगता है कि कोई जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि यह घटना न्यूजीलैंड के रन चेज के दौरान हुई जब मिचेल ने अर्शदीप को लगातार दो छक्के मारे। जवाब मे, भारतीय पेसर ने बैटर को क्रीज से थोड़ा बाहर देखकर रन-आउट करने की कोशिश की, लेकिन थ्रो स्टंप से चूककर मिचेल की जांघ पर लगा जिसके बाद मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच थोड़ी बहस हुई।
अर्शदीप सिंह पर लगाया गया जुर्माना
वहीं इस घटना को लेकर आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना भी लगाया। आईसीसी ने फैसला सुनाया कि अर्शदीप ने आर्टिकल 2.9 के तहत कोड ऑफ कंडक्ट का लेवल 1 का उल्लंघन किया है जो किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने से जुड़ा है। जुर्माने के अलावा अर्शदीप के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया। यह 24 महीने के समय में उनका पहला अपराध था। आईसीसी ने यह भी कन्फर्म किया कि किसी सुनवाई की जरूरत नहीं थी क्योंकि पेसर ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा सुझाए गए जुर्माने को मान लिया था।
ये खबरें भी पढ़ें– संजू, इशान, सूर्यकुमार नहीं T20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसके बल्ले से खेले थे अभिषेक शर्मा, 21 गेंदों पर बनाए थे 52 रन
