भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर जब भी मीडिया के सामने आते हैं, कुछ ना कुछ ऐसा बयान जरूर देते हैं जो सुर्खियां बटोरता है। उनका पिछले महीने एक सीरीज के बाद वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल को डिफेंड करने का बयान और विराट की तारीफ में कुछ नहीं बोलने की बात लगातार चर्चा में रही थी। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की बेहतरीन जीत के हीरो संजू सैमसन की पारी की तुलना कोच गंभीर ने शिवम दुबे के दो चौकों से कर दी।

हेड कोच गौतम गंभीर का यह बयान थोड़ा अटपटा लगा। क्योंकि भारतीय टीम ऐसी स्थिति में थी जहां से अगर वह दो चौके नहीं आते तो भी संजू मैच जिता सकते थे। शिवम के दो चौके निश्चित ही काबिल-ए-तारीफ थे और उसने संजू के ऊपर से प्रेशर कम किया था, लेकिन उनकी तुलना संजू सैमसन की उस पारी से करना जो ओपनिंग से अंत तक देखने को मिली, यह जायज नहीं है। वहीं गंभीर ने ऐसा बयान दिया कि बड़े योगदान रखे जाते छोटे नहीं, यह बताता है कि उनका 2011 और 2007 का दर्द अभी भी कम नहीं हुआ है।

क्या बोले गौतम गंभीर?

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर मीडिया के सामने आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस दौरान कहा,”मुझे खुशी है कि आप हर खिलाड़ी के योगदान की बात कर रहे हैं। क्योंकि पिछले कुछ सालों में चुनिंदा योगदान के बारे में ही बात होती आई है।” गंभीर का यह बयान उस डिबेट की ओर भी चर्चा है जिसमें 2011 वर्ल्ड कप में गंभीर से ज्यादा धोनी के नाम की चर्चा होती है। हालांकि, गंभीर ने उस वर्ल्ड कप फाइनल में 97 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

इसके बाद जो गंभीर ने बोला वह काफी अटपटा बयान था। उन्होंने कहा, “मेरे लिए शिवम दुबे के दो चौके संजू सैमसन की 97 रन की पारी जितने ही उपयोगी थे। क्योंकि अगर वह दो चौके नहीं आते तो आप शायद उसकी (97 रन की पारी) बात नहीं कर रहे होते। बड़े योगदान हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। मगर वह छोटे योगदान भी उतने ही जरूरी होते है जो टीम को जीत दिलाने में मदद करते हैं।”

टीम इंडिया के हेड कोच का यह बयान हम बिल्कुल गलत नहीं कह रहे हैं। अगर शिवम दुबे, तिलक वर्मा की पारियों की प्रशंसा की जाए तो इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन इन पारियों की तुलना संजू सैमसन की पारी से करना, यह न्याय पूर्ण नहीं है। क्योंकि सभी ने अपना-अपना योगदान दिया, लेकिन संजू सैमसन ने शुरू से लेकर अंत तक जिस तरह एक छोर को संभाला, जिस सूझबूझ से पारी को आगे बढ़ाया वह बेहद खास था।

यह भी पढ़ें- संजू सैमसन नहीं, 12वें ओवर में दो विकेट और 4 रन देने वाला भारतीय चुना गया इम्पैक्ट प्लेयर; देखें VIDEO
यह भी पढ़ें- बारिश से धुला सेमीफाइनल तो इंग्लैंड खेलेगा फाइनल, जानें टी20 विश्व कप में रिजर्व डे का नियम