टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले संजू सैमसन को इंग्लैंड दौरे पर दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और तीसरे मैच में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। संजू को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का फैसला तब लिया गया जबकि उन्होंने तीन टी20 मैचों में सिर्फ 6 रन ही बनाए जिसमें वो एक बार बिना खाता खोले यानी डक पर भी आउट हुए।

संजू सैमसन को बाहर करने का फैसला ऐसे समय में लिया गया जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू कराने की मांग जोर पकड़ रही थी। भारत ने वैभव सूर्यवंशी को खिलाया तो सही, लेकिन इस युवा खिलाड़ी के लिए जगह बनाने के लिए सैमसन को बाहर करना पड़ा। सूर्यवंशी के ओपनर होने के कारण उन्हें टीम में शामिल करना हमेशा से ही एक चुनौती थी। टीम को सैमसन या अभिषेक शर्मा में से किसी एक को बाहर बिठाना था और आखिरकार मौजूदा फॉर्म के आधार पर फैसला लिया गया, जिसका खामियाजा सैमसन को भुगतना पड़ा।

संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में हो सकती है वापसी

तो अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में में सैमसन का भविष्य क्या होगा। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया कि उन्होंने इस विकेटकीपर-बल्लेबाज से बात कर ली है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बातचीत निजी रहेगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मिली हार के बाद गंभीर ने कहा कि संजू सैमसन को जिस स्पष्टता की जरूरत थी वह मैंने उन्हें दे दी है और वह बातचीत कोच और खिलाड़ी के बीच ही रहेगी। जहां तक स्पष्टता की बात है हम पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि वर्ल्ड कप के दौरान संजू ने भारत के लिए जो किया है वह शानदार रहा है और कभी-कभी आपको किसी खिलाड़ी की फॉर्म पर भी ध्यान देना पड़ता है।

गौतम गंभीर ने कहा कि ऐसा कोई सख्त नियम नहीं है कि वह इस टी20 सीरीज में वापसी नहीं कर सकते और सबसे अहम बात यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिर में नतीजे मायने रखते हैं। इसलिए हमें जो भी कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा लगता है जिससे नतीजे मिल सकें हम उसी कॉम्बिनेशन और उसी प्लेइंग 11 के साथ खेलते हैं साथ ही मेरा हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि हर किसी को अपनी जगह बनानी पड़ती है। हर किसी को भारत के लिए खेलने का हक हासिल करना पड़ता है। पिछले 5 में से 4 मैच गंवाने के बारे में गंभीर ने कहा कि हम हालात के हिसाब से खुद को अच्छी तरह नहीं ढाल पाए हैं। आयरलैंड हो या इंग्लैंड सच्चाई यही है। नतीजे आपके सामने हैं। अगर हमने हालात के हिसाब से खुद को बेहतर ढंग से ढाला होता और बेहतर क्रिकेट खेला होता, तो शायद हम लगातार चार मैच नहीं हारते।

श्रेयस ने बताया भारत को क्यों मिली टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार, सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई टीम इंडिया

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम इंडिया ने कहां पर मैच गंवा दिया। इस मैच में जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 3 विकेट लिए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)