टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले संजू सैमसन काफी खराब फॉर्म में थे और ये बात न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान नजर आया था, लेकिन जब उन्हें वर्ल्ड कप में मौका मिला उन्होंने खुद को साबित किया और भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीत के अभियान के हीरो रहे। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने अब बताया कि खराब फॉर्म के बावजूद उनका भरोसा संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर क्यों था।

संजू आग उगलेगा इसका था भरोसा

गौतम गंभीर ने रेवस्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमें पूरा भरोसा था कि संजू सैमसन आग उगलेगा और हमारे मन में इस बात को लेकर कोई शक नहीं था कि वो शानदार वापसी करेगा। संजू सैमसन पर किए गए सवाल का उन्होंने ऐसा जवाब दिया। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अभिषेक का भी लय खराब था और फिर भी आपने उन पर भरोसा दिखाया। इसका जवाब देते हुए गंभीर ने कहा कि वो सिर्फ रन नहीं बना पा रहा था, लेकिन कभी वो आउट ऑफ फॉर्म नहीं था।

प्लेइंग 11 का चयन स्कोरकार्ड देखकर नहीं करता

गंभीर ने आगे कहा कि वो बिल्कुल सही वक्त पर फॉर्म में लौटा और टीम के काम आया। एक खिलाड़ी के लिए मानसिक तौर पर मजबूत रहना और उसे कोच व टीम के खिलाड़ियों का साथ मिलना काफी जरूरी होता है जब वो लय में ना हो और हमने उसका पूरा साथ दिया। गंभीर ने ये भी साफ किया कि वो प्लेइंग 11 का चयन सिर्फ पिछले मैच के स्कोरकार्ड पर नहीं करते बल्कि वो खिलाड़ी के इम्पैक्ट और उसकी मैच जिताने की क्षमता को भी देखते हैं।

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के पहले 3 मैचों में डक पर आउट हुए थे, लेकिन उसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उनका पूरा साथ दिया और उन्हें लगातार मौके मिलते रहे। संजू की भी वही हालत थी, लेकिन उन्हें भी बैक किया गया और फिर उन्होंने आखिरी 3 मैचों में नाबाद 97, 89, 89 रन की पारी खेली और टीम को टी20 वर्ल्ड कप विनर बनाया साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे।

ये खबरें भी पढ़ें

श्रेयस, गंभीर, रिंकू, उथप्पा समेत इन्हें मिली जगह, टीम के पूर्व डायरेक्टर ने चुनी KKR की ऑल-टाइम प्लेइंग 11

ऋतुराज-हसी ओपनर, रैना नंबर 4, दीपक चाहर भी शामिल; मोहित शर्मा ने CSK की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 का किया चयन