टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से चुनौती मिलेगी जो काफी मजबूत टीम है। टीम इंडिया को ये बात अच्छी तरह से पता है कि अगर दिन इंग्लैंड का हो तो वो क्या कुछ कर सकता है। जाहिर तौर पर इंग्लैंड से मुकाबले को लेकर टीम इंडिया गंभीर होगी और इस मैच से पहले गौतम गंभीर ने अपनी टीम को सावधान भी किया।

इंग्लैंड को हराने के लिए खास कोशिश करनी होगी

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के बाद गौतम गंभीर प्रेस कांफ्रेंस में आए थे और उन्होंने इंग्लैंड की टीम के बारे में भी बात की। गंभीर ने साफ तौर पर कहा कि इंग्लैंड एक वर्ल्ड-क्लास टीम है और उनके पास बहुत सारे क्वालिटी खिलाड़ी भी हैं। हम सभी जानते हैं कि वानखेड़े में होने वाला सेमीफाइनल एक मुश्किल मैच होगा, लेकिन अब देश के लिए कुछ खास करने का मौका है।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम अपना बेस्ट गेम खेलेंगे और ये जरूरी भी होने वाला है साथ ही उम्मीद करते हैं कि हम सभी इस उम्मीदों पर खरे उतरेंगे क्योंकि इंग्लैंड जैसी टीम को हराने के लिए हमें खास कोशिश करनी होगी। इस मुकाबले को हमें गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि फाइनल से पहले ये हमारे लिए काफी अहम है। सभी खिलाड़ियों को इस मैच को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाना होगा।

संजू सैमसन हैं वर्ल्ड क्लास प्लेयर

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें इस मोमेंटम को बनाए रखने के लिए एक और खास कोशिश करनी होगी जब भारत का सामना इंग्लैंड के साथ होगा। गंभीर ने कहा कि हम सब जानते हैं कि संजू कितने अच्छे प्लेयर हैं। कोलकाता में वो तब चले जब टीम को उनकी जरूरत थी। जाहिर है वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका दिन था और उन्होंने अपनी पूरी क्षमता दिखाई। मैंने हमेशा कहा है कि वह एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं और एक बेहतरीन टैलेंट है। हमें उम्मीद है कि वह अब से अच्छा प्रदर्शन करेगा साथ ही हम ऐसी और भी पारियां देख सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

Jansatta Opinion: वेस्टइंडीज से तो जीत गए, लेकिन इंग्लैंड ना कर दे परेशान; भारत के जी का जंजाल ये 5 कमजोरियां

‘इंडिया अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा, विनर बनने के लिए नहीं है हॉट फेवरेट’; मोहम्मद आमिर ने फिर किया दावा