भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में पिछले 15 दिनों में बेहद शर्मनाक रहा है। आयरलैंड में 2-0 से हार और फिर इंग्लैंड दौरे पर 4-0 से सीरीज हारने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने कोच गंभीर पर निशाना साधा है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि गौतम गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी टीम में हैं जिन्हें टीम में जरूर लिया जाता है और खिलाया जाता है।

कुछ महीनों पहले हर्षित राणा के नाम पर बहुत विवाद हुआ था लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी है। वहीं अब वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे व रवि बिश्नोई का सेलेक्शन सवालों के घेरे में है। यह सवाल उठाए हैं विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए। उन्होंने जमकर भारतीय हेड कोच को लताड़ा है और कई बातें बोली हैं। उन्होंने यह तक कहा है कि जो गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी हैं वह टीम के लिए किसी काम के नहीं हैं।

हनुमा विहारी का गौतम गंभीर पर हमला

हनुमान विहारी ने हेड कोच पर हमला करते हुए कहा,”गौतम गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं और वह (गंभीर) उन्हें ही टीम में लेना चाहते हैं और उन्हें ही खिलाना चाहते हैं। मुझे नहीं दिखता है कि यह खिलाड़ी टीम के किसी काम आ रहे हैं। मुझे नहीं समझ आ रहा है कि कुछ खिलाड़ी क्यों हैं टीम में। दुबे (शिवम) गेंदबाजी नहीं करते, फील्डिंग कर नहीं पाते और बैटिंग में भी अच्छा फॉर्म नहीं है। शेडगे (सूर्यांश) ने भी अपनी बैटिंग व बॉलिंग से कुछ खास नहीं किया। मुझे यह भी नहीं समझ आता कि वाशिंगटन सुंदर अभी तक टीम में क्यों हैं। उनका पिछले सालों में टीम के लिए कुछ भी योगदान नहीं रहा है।”

उन्होंने इसके बाद प्लेइंग 11 में लगातर बदलाव करने और कॉम्बिनेशन को छेड़ने का मुद्दा भी उठाया। वह बोले,”स्पिनर्स भारत की दिक्कत थे, चाहें वरुण चक्रवर्ती हों या अक्षर पटेल। इस दौरे पर रवि बिश्नोई को क्यों ले गए? समस्या टीम के स्क्वाड और प्लेइंग 11 के चयन में है। आपने आयरलैंड में सैमन को खिलाया, फिर सूर्यवंशी को ले आए। आपने उन्हें भी (वैभव को) तीन मैचों के बाद बाहर कर दिया। इस टीम के अंदर कहीं भी सिक्योरिटी नहीं है। अगर आपको सूर्यवंशी को मौका देना था तो 5,6 मैच उन्हें खिलाते, तब निर्णय लेते। यह अच्छा तरीका नहीं है। खिलाड़ियों के लिए सिक्योरिटी जरूरी है।”

‘टीम में इससे असुरक्षा की भावना पैदा होगी’

भारतीय टीम का पिछले तीन सालों में टी20 इंटरनेशनल में यह सबसे खराब प्रदर्शन है। श्रेयस अय्यर भारत के लिए पिछले सात साल में लगातार दो टी20 सीरीज हारने वाले पहले कप्तान हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के तीन महीने के बाद ही भारत ने टी20 रैंकिंग में भी नंबर 1 स्थान गंवा दिया। हनुमा विहारी ने टीम में लगातार बदलाव करने को इसका प्रमुख कारण बताया।

हनुमा ने भी कहा कि,”इस सीरीज में बहुत सारे बदलाव किए गए। ऐसा हमने कभी नहीं देखा। जब सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप जीता तो बहुत कम बदलाव किए। मुझे सैमसन के लिए बुरा लगा। सूर्यवंशी फेल हुए तीन मैच में आपने उन्हें बाहर कर दिया। यह बिल्कुल सही नहीं है। अगर ऐसा रहा तो खिलाड़ी अपनी जगह के लिए ही खेलेंगे और टीम में इससे असुरक्षा की भावना पैदा होगी।”

रोहित नंबर 1, विराट दूसरे पर, श्रेयस-इशान भी टॉप 10 में; वर्ल्ड कप 2023 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

भारतीय टीम 14 से 19 जुलाई तक इंग्लैंड में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले अगर भारत के लिए वर्ल्ड कप 2023 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली का दबदबा बना हुआ है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर