इंग्लैंड दौरे के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर का एक साथी भारतीय टीम का साथ छोड़ सकते हैं। भारतीय टीम से रयान टेन डोएशे आगे बढ़ने के बारे में सोच रहे हैं। अगर उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और हेड कोच गौतम गंभीर से हरी झंडी मिल जाती है तो मेन इन ब्लू के साथ उनका आखिरी हफ्ता हो सकता है।

19 जुलाई इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे भारतीय ड्रेसिंग रूम में उनका आखिरी दिन हो सकता है। क्रिकबज के अनुसार उन्होंने बीसीसीआई को अपनी आगे बढ़ने की इच्छा के बारे में पहले ही बता दिया है। बोर्ड से उन्हें कार्यमुक्त करने की गुजारिश की है। उनके हटने के फैसले के पीछे कई कारण हैं,लेकिन ऐसा नहीं है कि वह भारतीय टीम के साथ रहने से नाखुश हैं। कोई भी फैसला आपसी सहमति से लिया जाएगा।

टेन डोएशे का करार पूरा

नीदरलैंड्स के पूर्व खिलाड़ी टेन डोएशे ठीक दो साल पहले भारतीय टीम में शामिल हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अब बीसीसीआई के साथ अपना शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट पूरा कर लिया है। असल में, माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल 12-14 जुलाई – के आसपास तक था। भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है इसलिए वह लॉर्ड्स में तीसरे और आखिरी वनडे के तुरंत बाद पद से मुक्त होने की कोशिश कर सकते हैं।

परिवार को समय देना चाहते हैं डोएशे

रिपोर्ट में बताया गया है कि डोएशे निजी वजहों से आगे बढ़ना चाहते हैं। तीन बेटों का ध्यान देना चाहते हैं क्योंकि उनकी पत्नी काम करती हैं। वह लंदन में रहने वाले अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहते हैं। भारतीय टीम से जुड़े होने पर काफी यात्रा करनी पड़ती है। टेन डोएशे ऐसी भूमिका की तलाश में हैं जिसमें कम यात्रा करनी पड़े और वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें।

बर्मिंघम में रोहित शर्मा का डंका

रोहित शर्मा ने बर्मिंघम में 6 पारियों में 3 शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 89.4 का है। उन्होंने 447 रन बनाए हैं। पूरी खबर पढ़ें