गौतम गंभीर और एमएस धोनी के बीच खास बातचीत नहीं होती है। अक्सर गंभीर और माही के बीच सोशल मीडिया पर विवाद की भी खबरें आती हैं, लेकिन जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता तो एमएस धोनी ने मजाकिया पोस्ट करके उनकी तरफ से किसी भी तरह के विवाद की अटकलों को खत्म कर दिया। मगर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर लगातार माही के मजाकिया पोस्ट पर अटपटा बयान दे रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही गौतम गंभीर की तरफ से रिएक्शन आया है।

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद एमएस धोनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा था और उसमें यह भी कहा था कि, कोच साहब स्माइल आपके ऊपर अच्छी लगती है। उसके बाद गंभीर ने भी चार शब्दों में रिप्लाई किया था। फिर एक पॉडकास्ट में इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, तौर कोच कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है जब ऐसी स्थिति में आ जाते हैं जिसमें लोग पहले कभी नहीं आए हैं। अब गंभीर ने रेव स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए एक और अटपटा बयान दिया है।

“जब वह मेरी जगह होंगे तब पूछूंगा”

गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के उस पोस्ट से जुड़े सवाल पर कहा,”अच्छा है कि वह आए और उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखा। अच्छा है कि उन्होंने मेरी हंसी के बारे में पूछा और मैं आशा करता हूं कि वह एक दिन मेरी जगह पर होंगे, और तब मैं यही चीज लिखकर पूछूंगा और उम्मीद करूंगा कि डगआउट से वह हंसते हुए दिखेंगे।”

गौतम गंभीर का यह जवाब काफी अजीब था, क्योंकि एमएस धोनी ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया था। उन्होंने गंभीर की हंसी की तारीफ ही की थी, लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच शायद अपने नाम के मुताबिक काफी गंभीर रहते हैं। इसलिए कभी हंसी-मजाक वाली बातों पर भी उनका जवाब गंभीर रवैये के साथ ही आता है।

यह भी पढ़ें- IPL में किस टीम ने बदले सबसे ज्यादा कप्तान, 2008 से 2026 तक 17 खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी के बन चुके कैप्टन
यह भी पढ़ें- वैभव-यशस्वी ओपनर; हेटमायर, करन, फरेरा भी मौजूद, भारतीय दिग्गज ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की खतरनाक प्लेइंग 11