FIFA World Cup 2026 Round of 32: फीफा वर्ल्ड कप 2026 राउंड ऑफ 32 का शेड्यूल: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का समापन रविवार 28 जून को होगा। ग्रुप स्टेज खत्म होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, लेकिन टीमें अब भी क्वालिफिकेशन के लिए संघर्ष कर रही हैं।

इससे नॉकआउट का रोडमैप काफी हद तक अनिश्चित बना हुआ है। स्पेन, उरुग्वे और पुर्तगाल जैसी कई बड़ी टीमें सप्ताहंत पर अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच खेलने जा रही हैं, लेकिन उन्होंने अब तक राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की नहीं की है।

शुक्रवार 26 जून 2026 की सुबह तक 32 में से 19 टीमों ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली थी, जिनमें से केवल तीन मुकाबले आधिकारिक तौर पर तय हुए हैं। स्वीडन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद, जापान का सामना नॉकआउट के पहले दौर में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील से होगा।

ग्रुप F में तीन मैचों में 7 अंकों के साथ नीदरलैंड्स का सामना राउंड ऑफ 32 में मोरक्को से होगा, जबकि सह-मेजबान कनाडा का मुकाबला सोमवार रात राउंड ऑफ 32 के शुरुआती मैच में दक्षिण अफ्रीका से होगा। फ्रांस, नॉर्वे और कोलंबिया ने भी नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, उनकी स्थिति अब तक तय होनी बाकी है।

फीफा विश्व कप 2026: राउंड ऑफ 32 का शेड्यूल

मैच संख्यातारीखराउंड ऑफ 32 मैचसमय (भारतीय समयानुसार)शहर
7329 जूनदक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडा00:30लॉस एंजिल्स
7429 जूनब्राजील बनाम जापान22:30ह्यूस्टन
7530 जूनजर्मनी बनाम A3/B3/C3/D3/F302:00फॉक्सबोरो
7630 जूननीदरलैंड्स बनाम मोरक्को06:30ग्वाडलहारा
7730 जूनकोटे डी आइवर बनाम ग्रुप I का उपविजेता22:30आर्लिंग्टन
7801 जुलाईग्रुप I का विजेता बनाम C3/D3/F3/G3/H302:30न्यू जर्सी
7901 जुलाईमेक्सिको बनाम C3/E3/F3/H3/I306:30मैक्सिको सिटी
8001 जुलाईग्रुप L का विजेता बनाम E3/H3/I3/J3/K321:30अटलांटा
8102 जुलाईग्रुप G का विजेता बनाम A3/E3/H3/I3/J301:30सिएटल
8202 जुलाईसंयुक्त राज्य अमेरिका बनाम बोस्निया-हर्ज़ेगोविना05:30सांता क्लारा
8303 जुलाईग्रुप H का विजेता बनाम ग्रुप जे के उपविजेता00:30लॉस एंजिल्स
8403 जुलाईग्रुप K का उपविजेता बनाम ग्रुप L के उपविजेता04:30टोरंटो
8503 जुलाईस्विट्जरलैंड बनाम E3/F3/G3/I3/J308:30वैंकूवर
8603 जुलाईऑस्ट्रेलिया बनाम ग्रुप G का उपविजेता23:30आर्लिंग्टन
8704 जुलाईअर्जेंटीना बनाम ग्रुप H का उपविजेता15:30मियामी
8804 जुलाईग्रुप K का विजेता बनाम तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम07:00कैनसास सिटी
  • A3- ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • B3- ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • C3- ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • D3- ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • E3- ग्रुप ई में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • F3- ग्रुप एफ में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • G3- ग्रुप जी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • H3- ग्रुप एच में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • I3- ग्रुप आई में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • J3- ग्रुप जे में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • K3- ग्रुप के में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम
  • L3- ग्रुप एल में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम