इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला शतक चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने लगाया। सैमसन ने शनिवार (11 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 56 गेंद पर 115 रनों की पारी खेली। वह चार बार आईपीएल के किसी सीजन में पहला शतक लगा चुके हैं। संजू ने तीन टीमों राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शतक लगाए हैं। वह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 2 बार आईपीएल सीजन का पहला शतक लगाया है।
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम के नाम आईपीएल के किसी सीजन के पहले मैच में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड है। यूसुफ पठान का सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट रहा है। आईपीएल 2026 में पहला शतक 18वें मैच में लगा। आईपीएल 2008 यानी पहले सीजन में पहले ही मैच में शतक लग गया था। आईपीएल 2025 में दूसरे मैच में शतक लगा था। आईपीएल 2014 में 41वें मैच में शतक लगा था।
आठ टीमों के खिलाड़ियों ने पहले मैच में लगाया शतक
200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से ब्रेंडन मैकुलम, यूसुफ पठान, क्विंटन डिकॉक और संजू सैमसन ने शतक लगाए हैं। आठ टीमों राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं।
जुड़वां भाइयों के नाम रहा शनिवार
आईपीएल 2026 में शनिवार को दिल्ली कैपिल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के जेमी ओवर्टन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट झटके। क्रेग ओवर्टन ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में एसेक्स के खिलाफ समरसेट के लिए शानदार शतक लगाया। क्रेग ने 141 रनों की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ें।
