सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) के खिलाफ मुंबई (Mumbai) के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। कांबली के खिलाफ उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट (Andrea Hewitt) की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। एंड्रिया (Andrea Hewitt) ने अपनी शिकायत में कहा गया है कि विनोद कांबनी ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौच और पिटाई भी की। मुंबई पुलिस के मुताबिक विनोद कांबली की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विनोद कांबली का है विवादों से पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है, जब विनोद कांबली विवादों में हैं। वह अक्सर विवादों में रहते हैं। विनोद कांबली सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) पर भी आरोप लगा चुके हैं। साल 2022 में फरवरी के महीने में ही विनोद कांबली (Vinod Kambli) को नशे में ड्राइव करने और दूसरी कार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने 1996 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ भारत की हार की वजह मैच फिक्सिंग (Match Fixing) बताई थी। विनोद कांबली का दावा था कि तत्कालीन कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन समेत टीम के अन्य बल्लेबाजों और मैनेजर ने मैच फिक्स किया था।
सचिन तेंदुलकर पर भी लगा चुके हैं आरोप
साल 2009 में रियलिटी शो ‘सच का सामना’ में विनोद कांबली ने कहा था कि टीम में उनके साथ भेदभाव हुआ था। विनोद कांबली ने शो के बाद कहा था, सचिन तेंदुलकर ने बुरे समय में मेरा साथ नहीं दिया। सचिन तेंदुलकर ने इसके बाद 2013 में अपनी फेयरवेल पार्टी में सबको बुलाया था, लेकिन कांबली वहां नहीं थे।
नौकरानी की शिकायत पर कांबली और एंड्रिया के खिलाफ हुई थी FIR
साल 2015 नौकरानी की शिकायत पर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट पर एफआईआर दर्ज हुई थी। नौकरानी का कहना था कि पगार के पैसे मांगने पर विनोद कांबली और एंड्रिय हेविट ने उसे 3 दिन तक कमरे में बंद रखा था।
नवजोत सिंह सिद्धू और रमीज राजा को लेकर भी रहे विवादों में
विनोद कांबली पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा के खिलाफ ट्विटर पर अपशब्द भी लिख चुके हैं। हालांकि, बाद में माफी मांग ली थी। कांबली ने कहा था कि दोस्त ने उनके ट्विटर अकाउंट से वह पोस्ट की थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था।
बॉलीवुड सिंगर के बुजुर्ग पिता को एंड्रिया ने जड़ दिया था घूसा
एक शॉपिंग मॉल में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के बुजुर्ग पिता राजेंद्र कुमार का हाथ एंड्रिया हेविट के हाथ से छू गया था। इस पर एंड्रिया ने राजेंद्र कुमार के घूसा जड़ दिया था। यही नहीं, एंड्रिय अंकित के भाई पर भी सैंडिल मारने की कोशिश की थी। उस घटना के बाद अंकित तिवारी के परिजन ने कांबली और एंड्रिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।