फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में कोलकाता में जिस तरह की बैटिंग की वो लाजवाब था। एलन ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह का 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में भी सफलता हासिल की। फिन ने खेली अपनी पारी के दम पर मैच को एकतरफा बना दिया और न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचा दिया।

फिन एलन ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना शतक सिर्फ 33 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ा। दरअसल फिन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान अपना अर्धशतक सिर्फ 19 गेंदों पर पूरा किया था और इसके बाद वो टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने।

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर दर्ज था जिन्होंने ये कमाल साल 2007 में डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों पर किया था। अब युवराज सिंह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। तीसरे स्थान पर माइकल हसी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले प्लेयर्स

फिन एलन (न्यूजीलैंड)- 19 गेंद- बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता- 2026
युवराज सिंह (इंडिया)- 20 गेंद- बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन- 2007
माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया)- 22 गेंद- बनाम पाकिस्तान, ग्रोस आइलेट- 2010
जॉर्ज बेली (ऑस्ट्रेलिया)- 23 गेंद- बनाम वेस्टइंडीज, कोलंबो- 2012
हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)- 23 गेंद- बनाम इंडिया, बारबाडोस- 2024

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिन एलन ने अपने पहले 50 रन 19 गेंदों पर बनाए और फिर उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 14 गेंदों पर पूरा किया। यही नहीं उन्होंने अपनी पारी की आखिरी 9 गेंदों पर 41 रन ठोके थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 455.55 का रहा था। फिन ने इस मैच में 30 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली थी जिसमें 8 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इस मैच में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से जीत मिली थी।

न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है और जिस तरह से फिन एलन ने बैटिंग की उसके बाद गेंदबाजों में जरूर खौफ होगा। फाइनल में भारत या इंग्लैंड में से जिस भी टीम का सामना न्यूजीलैंड के साथ होगा उस टीम के बल्लेबाज फिन एलन के बारे में जरूर सोचेंगे कि उन्हें किस तरह से रोका जाए। हालांकि सिर्फ फिन नही नहीं टिम सीफर्ट भी तगड़े फॉर्म में हैं और ये दोनों बल्लेबाज किसी भी विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, एक साल बड़ी सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधे

‘जोस बटलर नहीं ये दो बल्लेबाज भारत के खिलाफ पहली गेंद से मचा सकते हैं तबाही’, सहवाग ने जताया डर