Men’s Hockey World Cup 2023 Live Streaming: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने शानदार प्रदर्शन किया था और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था। अब टीम की निगाहें ओडिशा में मेंस हॉकी वर्ल्ड कप (FIH Men’s Hockey World Cup) जीतकर 48 साल के सूखे को खत्म करने पर होगी। भारत ने हॉकी में 8 बार ओलंपिक गोल्ड जीता है, लेकिन वर्ल्ड कप केवल एक बार जीता है। 1975 में पाकिस्तान को हराकर विश्व चैंपियन बना था।
भारत 1971 में टूर्नामेंट के पहले सत्र में कांस्य पदक (Bronze) जीता था और 1973 में अगले रजत पदक (Silver)जीता। अजीत पाल सिंह की अगुआई में 1975 में खिताब जीतने के बाद से टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में नाकाम रही है। 1978 से 2014 तक भारत ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सका। 2023 मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच से पहले आइए जानते टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट समेत अन्य जानकारी।
पूल ए : अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस ।
पूल बी : बेल्जियम, जापान, जर्मनी, दक्षिण कोरिया।
पूल सी : चिली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया।
पूल डी : भारत, स्पेन, इंग्लैंड, वेल्स।
कहां खेला जाएगा भारत बनाम स्पेन हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का मैच?
राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भारत का सामना स्पेन से होगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम स्पेन मैच?
मैच शुक्रवार 13 जनवरी 2023 को शाम 7 बजे से शुरू होगा।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां होगा?
हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैचों का भारत में सीधा प्रसारण टीवी चैनल- स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर किया जाएगा।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का लाइव स्ट्रीमिंग कहां मिलेगी?
Disney+ Hotstar ऐप पर हॉकी विश्व कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
टीम इंडिया
अभिषेक, सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), ललित उपाध्याय, कृष्ण पाठक, नीलम संजीप खेस, पीआर श्रीजेश, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), विवेक सागर प्रसाद और सुखजीत सिंह।