फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में गुरुवार (9 जुलाई) को फ्रांस से मोरोक्को की हार के बाद लंदन में हिंसा भड़क गई। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को एडगवेयर रोड पर तब बुलाया गया जब कुछ लोग इकट्ठा हो गए और आवागमन रोक दिया। फिर मामला बढ़ गया। बोतलें फेंकी गईं और पटाखे फोड़े गए।
ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फुटेज में देखने को मिला की सड़क पर खड़े पुलिसकर्मियों पर बोतलें और दूसरी चीजें फेंकी जा रही थीं। एक क्लिप में घायल व्यक्ति को पुलिस गाड़ियों के पीछे जमीन पर लेटा हुआ देखा गया। पुलिस ने कहा कि एक अफसर को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। कांच की बोतल से उसे चोट लगी। उसे अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
चार लोग गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘एडगवेयर रोड पर हुए हंगामे के बाद एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को तब बुलाया गया जब कुछ लोग सड़क पर जमा हो गए और ट्रैफिक रोक दिया। फिर मामला बढ़ गया और लोगों ने बोतलें फेंकी और पटाखे फोड़े। इस वजह से इलाके में और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।’
पुलिसकर्मी को अस्पताल से मिली छुट्टी
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘एक पुलिसकर्मी को सिर पर चोट लगने की वजह से अस्पताल ले जाया गया। माना जा रहा है कि उसे कांच की बोतल से मारा गया। अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और किसी और को चोट लगने की खबर नहीं है। पुलिसकर्मी इलाके में ही रहे और उन्होंने हिंसा फैलाने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई और करीब 01:00 बजे सड़क फिर से खुल गई।’
मोरक्को को हरा फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा
फ्रांस लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला तीसरा देश बना। जर्मनी 2002 से 2014 तक लगातार चार बार सेमीफाइनल में पहुंचा। ब्राजील 1994 से 2002 तक लगातार तीन बार सेमीफाइनल पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें।
