फीफा वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप का पहली बार आयोजन 1930 में हुआ था और अब तक के 22 संस्करण हुए हैं और सिर्फ छह देशों ने अपनी मेजबानी में यह खिताब जीता है। इसमें मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना भी शामिल है। अपनी मेजबानी में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप उरुग्वे ने जीता था। उसने फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर 1930 का वर्ल्ड कप जीता था।1934 में अगले वर्ल्ड कप में भी मेजबान ने ही खिताब जीता।

इटली ने जीत दर्ज की थी। इसे आज भी इतिहास का टूर्नामेंट का सबसे भ्रष्ट संस्करण माना जाता है। उस समय के इतालवी प्रधानमंत्री बेनिटो मुसोलिनी ने इसमें खुलकर दखल दिया था। इसके बाद1966 तक किसी मेजबान देश ने वर्ल्ड कप नहीं जीता। 1966 इंग्लैंड ने अपनी मेजबनी में आज तक अपना एकमात्र खिताब जीता। 1970 के दशक में दो मेजबान देशों ने अपनी सरजमीं पर टूर्नामेंट जीता।

अपनी मेजबानी में फुटबॉल विश्व कप जीतने वाले देश

  • उरुग्वे (1930): मोंटेवीडियो के एस्टाडियो सेंटेनारियो में फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर पहला विश्व कप जीता।
  • इटली (1934): रोम में चेकोस्लोवाकिया को हराकर अपना पहला खिताब जीता।
  • इंग्लैंड (1966): वेम्बली स्टेडियम में फाइनल में पश्चिम जर्मनी को हराने के बाद आज तक का अपना एकमात्र विश्व कप जीता।
  • पश्चिम जर्मनी (1974): म्यूनिख फाइनल में नीदरलैंड को हराकर अपना दूसरा खिताब हासिल किया।
  • अर्जेंटीना (1978): ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोन्यूमेंटल में एक्सट्रा टाइम में नीदरलैंड को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता।
  • फ्रांस (1998): सेंट-डेनिस में स्टेड डी फ्रांस में फाइनल में ब्राजील को हराकर खिताब जीती।
FIFA विश्व कप · ऐतिहासिक रिकॉर्ड
अपनी मेजबानी में विश्व कप जीतने वाले 6 देश
1930 से 1998 के बीच 6 मेजबान देशों ने घरेलू धरती पर खिताब जीता
6
मेजबान विजेता
1930
पहली बार (उरुग्वे)
1998
अंतिम बार (फ्रांस)
प्रत्येक मेजबान विजेता की कहानी
1930
उरुग्वे
Uruguay
फाइनल में अर्जेंटीना को हराया
एस्टाडियो सेंटेनारियो, मोंटेवीडियो
पहला FIFA विश्व कप — उरुग्वे ने घरेलू धरती पर इतिहास रचा
पहला विश्व कप खिताब
1934
इटली
Italy
फाइनल में चेकोस्लोवाकिया को हराया
रोम
इटली का पहला विश्व कप खिताब — लगातार दो बार (1934, 1938) जीता
पहला विश्व कप खिताब
1966
इंग्लैंड
England
फाइनल में पश्चिम जर्मनी को हराया
वेम्बली स्टेडियम, लंदन
इंग्लैंड का एकमात्र विश्व कप खिताब — आज तक नहीं दोहराया
एकमात्र खिताब
1974
पश्चिम जर्मनी
West Germany
फाइनल में नीदरलैंड को हराया
म्यूनिख
पश्चिम जर्मनी का दूसरा खिताब — जोहान क्रूयफ की नीदरलैंड को हराया
1978
अर्जेंटीना
Argentina
फाइनल में नीदरलैंड को हराया
एस्टाडियो मोन्यूमेंटल, ब्यूनस आयर्स
अतिरिक्त समय में जीत — अर्जेंटीना का पहला विश्व कप खिताब
पहला विश्व कप खिताब
1998
फ्रांस
France
फाइनल में ब्राजील को हराया
स्टेड डी फ्रांस, सेंट-डेनिस
फ्रांस का पहला खिताब — ज़िनेदिन ज़िदान की शानदार हैट्रिक
पहला विश्व कप खिताब
कालक्रम — मेजबान से विजेता तक
1930
उरुग्वे
बनाम अर्जेंटीना
1934
इटली
बनाम चेकोस्लोवाकिया
1966
इंग्लैंड
बनाम पश्चिम जर्मनी
1974
पश्चिम जर्मनी
बनाम नीदरलैंड
1978
अर्जेंटीना
बनाम नीदरलैंड
1998
फ्रांस
बनाम ब्राजील

चार दशक का सूखा अब खत्म हो सकता है

1974 में पश्चिम जर्मनी और 1978 में अर्जेंटीना ने खिताब जीता। 1998 में फ्रांस अपने देश में वर्ल्ड कप जीतने वाला आखिरी देश बना। लगभग चार दशक का सूखा अब खत्म हो सकता है। 2026 और 2030 के वर्ल्ड कप को 9 देश मिलकर मेजबानी करेंगे। ऐसे में मेजबान देश के टूर्नामेंट जीतने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि, एक बात का ध्यान रखना होगा कि कोई देश अब सह-मेजबान के तौर पर टूर्नामेंट जीत सकता है। यह भी जरूरी नहीं कि वह अपनी सरजमीं पर ही जीत पाए।

ग्लिच के कारण फैंस को मिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का मुफ्त टिकट, अब FIFA मांग रहा पैसा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लगभग 60 फैंस को 3 जून को चेकआउट प्रोसेस के दौरान सूचना मिली कि पहले पेमेंट में हुई दिक्कत की वजह से बिना किसी चार्ज (0 USD) के टिकट आवंटित हो गया है। पूरी खबर पढ़ें