FIFA World Cup 2026 Points Table: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे टीमों की तस्वीर साफ होने लगी है। ग्रुप एफ में स्वीडन ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1 से हराया। स्वीडन ने वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले ही मुकाबले में बता दिया कि वह सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आया है।

ट्यूनीशिया के खिलाफ 5-1 की शानदार जीत के साथ विक्टर ग्योकेरेस, एलेक्जेंडर इसाक एंड कंपनी ने ग्रुप एफ की तस्वीर बदल दी। मैचडे-4 के बाद अब अंक तालिका में स्वीडन शीर्ष पर है, जबकि जापान और नीदरलैंड्स की बराबरी की टक्कर ने ग्रुप को और रोमांचक बना दिया है। टूर्नामेंट में गोलों में की बारिश भी जारी है।

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की ताजा अंक तालिका (15 जून की शाम 6:00 बजे तक अपडेट)

ग्रुप A
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
मैक्सिको11002023
साउथ कोरिया11002113
चेकिया100112-10
साउथ अफ्रीका100102-20
ग्रुप B
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
स्विट्जरलैंड10101101
कनाडा10101101
कतर10101101
बोस्निया एंड हर्जेगोविना10101101
ग्रुप C
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
स्कॉटलैंड11001013
मोरक्को10101101
ब्राजील10101101
हैती100101-10
ग्रुप D
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
यूएसए11004133
ऑस्ट्रेलिया11002023
तुर्किए100102-20
पैराग्वे100114-30
ग्रुप E
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
जर्मनी11007163
कोत द आइवर11001013
इक्वाडोर100101-10
कराकाओ100117-60
ग्रुप F
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
स्वीडन11005143
जापान10102201
नीदरलैंड्स10102201
ट्यूनीशिया100115-40
ग्रुप G
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
बेल्जियम00000000
मिस्र00000000
ईरान00000000
न्यूजीलैंड00000000
ग्रुप H
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
स्पेन00000000
काबो वर्दे00000000
सऊदी अरब00000000
उरुग्वे00000000
ग्रुप I
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
फ्रांस00000000
सेनेगल00000000
इराक00000000
नॉर्वे00000000
ग्रुप J
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
अर्जेंटीना00000000
अल्जीरिया00000000
ऑस्ट्रिया00000000
जॉर्डन00000000
ग्रुप K
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
पुर्तगाल00000000
कांगो डीआर00000000
उज्बेकिस्तान00000000
कोलंबिया00000000
ग्रुप L
टीमेंमैचजीतेड्रॉहारेगोल कियेगोल खाएगोल अंतरपॉइंट्स
इंग्लैंड00000000
क्रोएशिया00000000
घाना00000000
पनामा00000000

गोल करने वाले खिलाड़ी

  • 12 मैचों में कुल 38 गोल किये गए है, यानी हर मैच में औसतन 3.17 गोल (14 जून, 2026 तक)।
  • 2-2 गोल: काई हावर्ट्ज (जर्मनी), यासिन अयारी (स्वीडन), फोलारिन बालोगुन (अमेरिका)
  • 1-1 गोल: नेस्टोरी इरानकुंडा (ऑस्ट्रेलिया), कॉनर मेटकाफ (ऑस्ट्रेलिया), जोवो लुकिच (बोस्निया और हर्जेगोविना), विनीसियस जूनियर (ब्राजील), काइल लारिन (कनाडा), लिवानो कोमेनेंसिया (कुराकाओ), लादिस्लाव क्रेजसी (चेक गणराज्य), नथानिएल ब्राउन (जर्मनी), जमाल मुसियाला (जर्मनी), फेलिक्स नमेचा (जर्मनी), निको श्लोटरबेक (जर्मनी), डेनिज़ उंडाव (जर्मनी), अमाद डियालो (आइवरी कोस्ट), दाइची कामाडा (जापान), केटो नाकामुरा (जापान), राउल जिमेनेज (मैक्सिको), जूलियन क्विनोनेस, इस्माइल सैबारी (मोरक्को), क्रिसेनसिओ समरविले (नीदरलैंड्स), वर्जिल वैन डिज्क (नीदरलैंड्स), मौरिसियो (पैराग्वे), जॉन मैकगिन (स्कॉटलैंड), ह्वांग इन-बेओम (साउथ कोरिया), ओह ह्योन-ग्यू (साउथ कोरिया), विक्टर ग्योकेरेस (स्वीडन), अलेक्जेंडर इसाक (स्वीडन), मटियास स्वानबर्ग (स्वीडन), ब्रेल एम्बोलो (स्विट्जरलैंड), उमर रेकिक (ट्यूनीशिया), जियोवानी रेना (यूएसए)।
  • 1-1 ओन गोल (आत्मघाती गोल): पैराग्वे के डेमियन बोबाडिला (संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ) और स्विट्जरलैंड के मिरो मुहेम (कतर के खिलाफ)

टूर्नामेंट में जीत, हार और ड्रॉ से ग्रुप की रैंकिंग तय नहीं हो पाती तो टाई-ब्रेकिंग का यह तरीका अपनाया जाएगा।

  • कुल गोल का अंतर: जिस टीम के किए गए गोल और खाए गए गोल के बीच का अंतर ज्यादा हो।
  • कुल किये गए गोल: ग्रुप स्टेज में जिस टीम ने सबसे ज्यादा गोल किये हों।
  • हेड-टू-हेड पॉइंट्स: जब रैंकिंग में बराबरी वाली टीमों का आपस में मुकाबला हुआ तो ग्रुप मैचों में सबसे ज्यादा पॉइंट्स।
  • हेड-टू-हेड गोल का अंतर: जब रैंकिंग में बराबरी वाली टीमों का आपस में मुक़ाबला हुआ तो ग्रुप मैचों में किये गए/खाए गए गोल का सबसे ज्यादा अंतर।
  • हेड-टू-हेड किये गए गोल: जब रैंकिंग में बराबरी वाली टीमों का आपस में मुकाबला हुआ तो ग्रुप मैचों में सबसे ज्यादा गोल।
  • सबसे अच्छा टीम कंडक्ट स्कोर: एक ऐसा स्कोर जो टीम के खिलाड़ियों/स्टाफ को कार्ड मिलने पर कम हो जाता है।
  • बेहतर फीफा पुरुष विश्व रैंकिंग: बेहतर इंटरनेशनल टीम रैंकिंग वाली टीम आगे बढ़ेगी। अगर टीमों की रैंकिंग एक जैसी हो तो रैंकिंग के पिछले वर्जन को देखा जाएगा।