फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 के अंतर से हरा दिया। घरेलू टीम के लिए ये एक बड़ी जीत रही क्योंकि इससे ग्रुप ए के राउंड ऑफ 32 में क्वालिफाई करने की उनकी उम्मीदें बढ़ गई। इस मुकाबले में मेक्सिको का खेल काफी अटैकिंग था वहीं जूलियन क्विनोन्स ने अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
जूलियन क्विनोन्स ने इस मैच के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया जो 96 साल के फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत के बाद से अब तक कोई खिलाड़ी नहीं बना पाया था। जूलियन क्विनोन्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के 8वें मिनट में मेक्सिको के लिए पहला गोल किया। उन्होंने अफ्रीकी टीम के डिफेंस की एक बड़ी गलती का फायदा उठाया और बॉक्स के ठीक बाहर से एक जबरदस्त शॉट मारकर सीधे गोल किया। ये फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला गोल था।
जूलियन ने रचा इतिहास
इस गोल के साथ जूलियन क्विनोन्स फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी सीजन में पहला गोल करने वाले नॉर्थ अमेरिकन देश के पहले खिलाड़ी बन गए। दरअसल मेक्सिको एकमात्र नॉर्थ अमेरिकन देश है जिसने फीफा वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच खेला है। उन्होंने पिछले एडिशन (1930, 1950, 2010) में भी ऐसा किया था लेकिन तीनों मौकों पर वे मैच का पहला गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए थे।
जूलियन ने दागा सबसे तेज गोल
जूलियन क्विनोन्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गोल करके एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने मैच के आठवें मिनट में मेक्सिको के लिए पहला गोल किया। यह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी ओपनिंग मैच में किया गया अब तक का सबसे तेज गोल रहा। इस मेक्सिकन विंगर ने जर्मनी के दिग्गज खिलाड़ी फिलिप लैम का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2006 फीफा वर्ल्ड कप में बोलीविया के खिलाफ 11वें मिनट में पहला गोल किया था।
जूलियन क्विनोन्स शानदार फॉर्म के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उतरे। उन्होंने अल-कादसियाह के लिए सऊदी प्रो लीग 2025/26 सीजन में 31 मैचों में 33 गोल करके टॉप स्कोरर का स्थान हासिल किया। असल में इस सीजन में उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से भी ज्यादा गोल किए और वो अपनी टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी हैं और उन्होंने खुद को पहले ही मैच में साबित कर दिया।
वैभव छक्के नहीं लगा पाए तो क्या, चौके लगाने में नहीं हैं कम; इंडिया ए-अफगानिस्तान ए मैच के बाद सबसे ज्यादा 4-6 लगाने वाले टॉप-5 बैटर
वैभव सूर्यवंशी छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ट्राई सीरीज के पहले दो मैचों में वो एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। हालांकि चौके लगाने के मामले में वो टॉप-5 बल्लेबाजों में इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
