फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले अपने आखिरी वॉर्म-अप मुकाबले में अर्जेंटीना ने आइसलैंड को 3-0 के अंतर से हरा दिया। चोट से वापसी करते हुए लियोनेल मेसी ने इस मैच में मैदान पर उतरते ही कुछ ही सेकेंड में गोल दाग दिया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई साथ ही साथ इस वर्ल्ड कप से पहले अपनी फिटनेस को लेकर बनी सभी चिंताओं को दूर कर दिया।
अर्जेंटीना फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है और आइसलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के कोच कोच लियोनेल स्कालोनी ने अपनी लाइन-अप में कुछ प्रयोग किए जिसकी वजह से मेसी समेत कई बड़े खिलाड़ियों को बेंच पर रखा गया। इंटर मियामी के इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने 24 मई को एक क्लब मैच के दौरान मांसपेशियों में थकान और हैमस्ट्रिंग में हल्की चोट लगने के बाद से कोई मैच नहीं खेला था जिससे टूर्नामेंट के लिए उनकी तैयारी पर सवाल उठ रहे थे।
70वें मिनट में मैदान पर उतरे मेसी
अर्जेंटीना को इस मैच के दौरन शुरुआती मिनटों में ही एक चेतावनी मिली जब आइसलैंड के मिकेल एगिल एलर्टसन ने गोल करने का एक शानदार मौका गंवा दिया। दक्षिण अमेरिकी टीम ने जल्द ही उन्हें इसका खामियाजा भुगताया और आइसलैंड के पेनाल्टी एरिया में हुई अफरा-तफरी के बाद डिफेंडर वैलेन्टिन बार्को ने गोल करके अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी। बॉल पर ज्यादा समय तक कब्जा होने के बावजूद अर्जेंटीना हाफ-टाइम से पहले अपनी बढ़त नहीं बढ़ा सकी। इस दौरान निको पाज ने एक अच्छा मौका गंवा दिया जबकि आइसलैंड के गोलकीपर एलियास ओलाफसन ने एक अहम बचाव करके अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा।
अर्जेंटीना के लिए किया 117वां गोल
ब्रेक के बाद स्कालोनी ने कई अहम खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा जिनमें एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर और लौटारो मार्टिनेज शामिल थे। लौटारो दो बार गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन दोनों ही बार गेंद गोलपोस्ट से टकरा गई। मैच के 70वें मिनट में जब लियोनेल मेसी मैदान पर उतरे तो दर्शकों का उत्साह चरम पर था।
39 वर्षीय खिलाड़ी ने तुरंत खेल पर अपना प्रभाव डाला अपनी पासिंग से आइसलैंड के डिफेंस को छकाने में मदद की। मेसी ने मैदान पर आते ही पेनाल्टी ली और गोल डाग दिया। यह अर्जेंटीना के लिए उनका 117वां गोल था और चोट से वापसी के बाद ये उनका पहला गोल रहा। मेसी ने टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया और फिर तीसरे गोल में भी अहम भूमिका निभाई।
शार्दुल की टीम को मिली 24 रन से जीत, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ट्रायम्फ्स नाइट्स ने चौथा मैच गंवाया
सूर्यकुमार यादव इन दिनों टी20 मुंबई 2026 में ट्रायम्फ्स नाइट्स की कप्तानी कर रहे हैं। बतौर कप्तान वो अब तक प्रभावित नहीं कर पाए हैं और 5 में से 4 मैच गंवा चुके हैं। इस सीजन के 18वें मुकाबले में उनकी टीम को शार्दुल ठाकुर की टीम के हाथों हार मिली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
