फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में 10 दिन बाकी है। यह अबतक का सबसे बड़ा फुटबॉल वर्ल्ड कप होगा। 48 टीमों का टूर्नामेंट अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में एक महीने तक चलेगा। टीमों ने तीनों देशों में अपने तय टीम बेस ट्रेनिंग (TNT) कैंप में अपनी तैयारी शुरू कर दी है और लीग-स्टेज से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए अर्जेंटीना, पुर्तगाल औ इंग्लैंड समेती शीर्ष टीमें कुछ फ्रेंडली मुकाबले खेलेंगी। नीचे इसका पूरा शेड्यूल दिया गया है।
फ्रांस (FIFA रैंकिंग 1)
फ्रेंडली मैच: कोलंबिया 1-3 फ्रांस (30 मई), फ्रांस बनाम आइवरी कोस्ट (5 जून) और फ्रांस बनाम नॉर्दर्न आयरलैंड (9 जून)
फ्रांस FIFA वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप I): फ्रांस बनाम सेनेगल (17 जून), फ्रांस बनाम इराक (23 जून), फ्रांस बनाम नॉर्वे (27 जून)
स्पेन (FIFA रैंकिंग: 2)
फ्रेंडली मैच: स्पेन बनाम इराक (5 जून), स्पेन बनाम पेरू (9 जून)
स्पेन FIFA वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप H): स्पेन बनाम केप वर्डे (15 जून), स्पेन बनाम सऊदी अरब (21 जून), स्पेन बनाम उरुग्वे (27 जून)
अर्जेंटीना (FIFA रैंकिंग: 3)
फ्रेंडली मैच: अर्जेंटीना बनाम होंडुरास (7 जून), अर्जेंटीना बनाम आइसलैंड (10 जून)
अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप J): अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया (17 जून), अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया (22 जून), अर्जेंटीना बनाम जॉर्डन (28 जून)
इंग्लैंड (FIFA रैंकिंग: 4)
फ्रेंडली मैच: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (7 जून), इंग्लैंड बनाम कोस्टा रिका (11 जून)
इंग्लैंड FIFA वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप L): इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया (18 जून), इंग्लैंड बनाम घाना (24 जून), इंग्लैंड बनाम पनामा (28 जून)
पुर्तगाल (FIFA रैंकिंग: 5)
फ्रेंडली मैच: पुर्तगाल बनाम चिली (6 जून), पुर्तगाल बनाम नाइजीरिया (11 जून)
पुर्तगाल FIFA वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप K): पुर्तगाल बनाम DR कांगो (17 जून), पुर्तगाल बनाम उज्बेकिस्तान (23 जून), पुर्तगाल बनाम कोलंबिया (28 जून)
ब्राजील (FIFA रैंकिंग: 6)
फ्रेंडली मैच: ब्राज़ील 6-2 पनामा (1 जून), ब्राज़ील बनाम मिस्र (7 जून)
ब्राजील FIFA वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप C): ब्राजील बनाम मोरक्को (14 जून), ब्राजील बनाम हैती (20 जून), ब्राजील बनाम स्कॉटलैंड (25 जून)
नीदरलैंड (FIFA रैंकिंग: 7)
फ्रेंडली मैच: नीदरलैंड बनाम अल्जीरिया (4 जून), नीदरलैंड बनाम उज्बेकिस्तान (9 जून)
नीदरलैंड FIFA वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप F): नीदरलैंड बनाम जापान (15 जून), नीदरलैंड बनाम स्वीडन (20 जून), नीदरलैंड बनाम ट्यूनीशिया (26 जून)
जर्मनी (FIFA रैंकिंग: 10)
फ्रेंडली मैच: जर्मनी 4-0 फिनलैंड (1 जून), जर्मनी बनाम USA (7 जून)
जर्मनी FIFA वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप E): जर्मनी बनाम कुराकाओ (14 जून), जर्मनी बनाम आइवरी कोस्ट (21 जून), जर्मनी बनाम इक्वाडोर (जून) 26)
फीफा को भारत में मिला ब्रॉडकास्टर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 को टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक हफ्ते पहले भारत में प्रसारणकर्ता मिल गया है। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का फीफा से करार हुआ है। पूरी खबर पढ़ें।
