फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच लड़ाई हो गई। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारेडेस को मुकाबला खत्म होने के बाद रेड कार्ड दिखाया गया। अर्जेंटीना को रविवार (19 जुलाई) को स्पेन से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद पारेडेस को स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया और गेवी के साथ हाथापाई करते देखा गया। पारेडेस ने दोनों का गला पकड़ लिया था।
लड़ाई की वजह साफ नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो में रेफरी के फाइनल व्हिसल बजाने के कुछ सेकंड बाद गार्सिया को जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है। फिर वह उठे और पारेडेस से उनकी तीखी बहस हुई है। पारेडेस ने गार्सिया की गर्दन पर हाथ रखा और धक्का दे दिया है। इसके अलावा अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहुएल मोलिना ने भी फाइनल व्हिसल बजने के ठीक बाद एक स्पैनिश सब्स्टीट्यूट के पेट में घूंसा मारा।
पारेडेस पूरे गेम में गुस्से में दिख रहे थे
अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कालोनी बीच में आ गए और उन्होंने पारेडेस को शांत करने की कोशिश की। इससे पहले पारेडेस ने गैवी को जमीन पर धकेल दिया और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों का पहना हुआ बिब खींच लिया। पारेडेस पूरे गेम में गुस्से में दिख रहे थे। इससे पहले उन्हें स्पेन के फॉरवर्ड डैनी ओल्मो को धक्का देने के लिए येलो कार्ड दिखाया गया था।
स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1962 के बाद अपना वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनने से रोक दिया। स्पेन पूरे मैच में हावी था। आखिरकार वह अपने 20वें शॉट पर विनिंग गोल करने में कामयाब रहा। अर्जेंटीना गोल के लिए एक भी शॉट नहीं ले पाई। इसके बावजूद मैच फुल टाइम तक 0-0 रहा। बार्सिलोना के फेरान टोरेस ने आखिरकार 106वें मिनट में गोल किया जो स्पेन के लिए विनिंग गोल साबित हुआ।
ये FIFA वर्ल्ड कप की अवार्ड लिस्ट
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीता। गोलकीपर उनाई साइमन ने ने गोल्डन ग्लव्स जीता, जबकि मिडफील्डर रोड्री को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया और उन्हें गोल्डन बॉल दी गई। डिफेंडर पाउ क्यूबार्सी को बेस्ट यंग प्लेयर चुना गया। पूरी खबर पढ़ें।
