फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड का अभियान 18 जून को क्रोएशिया के खिलाफ मैच से होगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड की टीम अलग ही समस्या से जूझ रही है। जब से हैरी केन की टीम मिसौरी में अपने कैनसस सिटी बेस पहुंची है उसे कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। शहर में एक गैर-कानूनी बार में गोलीबारी हुई। शनिवार रात को उनका सामना आंधी-तूफान और भूकंप से हुआ। इससे भी बड़ी दिक्कत ये हुई कि टीम की किट ही चोरी हो गई।

एथलेटिक ने रविवार को बताया कि इंग्लैंड टीम को बाहर न निकलने को कहा गया। शनिवार शाम को तेज आंधी और बवंडर की चेतावनी जारी की गई। इलाके के आस-पास भारी बारिश और बिजली कड़कने का एक वीडियो सामने आया। एथलेटिकएफसी के मुताबिक उनके फोन पर एक ऑटोमेटेड चेतावनी मैसेज भी आया। अर्जेंटीना की टीम को भी मेटेरोलोजिया से ऐसी ही चेतावनी मिली। उन्हें अचानक अपना बारबेक्यू अंदर शिफ्ट करना पड़ा।

गोलीबारी

पिछले शनिवार को इंग्लैंड के ट्रेनिंग बेस स्वोप सॉकर विलेज से कुछ दूरी पर एक गैर-कानूनी बार में हुई गोलीबारी में 9 लोग घायल हो गए। टीम उस समय फ्लोरिडा में थी,जबकि 79th स्ट्रीट और ट्रूस्ट एवेन्यू पर गोलियां चलीं। दोनों की दूरी 5 मील से भी कम की थे।

भूकंप

कैंसस से आने के बाद वेस्ट पाम बीच पर उनके फ्लोरिडा कैंप में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, भूकंप का केंद्र क्यूबा के पश्चिमी तट के पास था, जो 150 किलोमीटर दूर था।

खराब पिच

हैरी केन से टैम्पा में उनके पहले फ्रेंडली मैच में पिच की क्वालिटी के बारे में पूछा गया। उन्होंने इसे खराब बताया। शिकायत करने के लिए अमेरिकियों ने उनकी आलोचना की। ऑरलैंडो में उनके दूसरे फ्रेंडली मैच में तेज बारिश की वजह से शुरू में पिच पानी से भर गई थी। एक घंटे बाद यह पानी निकल गया।

चोरी हुई किट वापस मिली

स्काई स्पोर्ट्स ने बताया था कि इंग्लैंड की एक टीम ट्रांसपोर्ट वैन में टीम का सामान जैसे खेलने की किट, फुटबॉल बूट, बॉल कैनसस सिटी जाते समय चोरी हो गई। टीम के पहुंचने से पहले ही यह कांड हो गया। पुलिस ने दो लोगों को तुरंत पकड़ा और 18,000 अमेरिकी डॉलर का सामान लौटााया। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मैनिक्विन, ट्रेनिंग कोन और साइन किया हुआ सामान भी इस ट्रांच का हिस्सा थे।

बावर्ची चाकू नहीं ले जा सकता

अमेरिका में बंदूकें आराम से लेकर घूम सकते हैं, लेकिन ट्रेनों में चाकू ले जाने पर रोक है। इंग्लैंड की टीम के बावर्ची को भी चाकू नहीं ले जाने दिया गया। बवर्ची के चाकू मेटल डिटेक्टर पर दिखे। उन्हें वेस्ट पाम बीच से ऑरलैंडो जाने वाली ट्रेन में चढ़ने से रोका गया, जहां कोस्टा रिका के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच होना था। मैनचेस्टर यूनाइटेड और स्पाइस गर्ल्स के साथ काम कर चुके उमर मेजियान को दूसरा इंतजाम करना पड़ा। वह एशियन और नॉर्थ अफ्रीकन मेडिटेरेनियन फ्लेवर के स्पेशलिस्ट हैं। फ्लोरिडा के कानून फोरआर्म और पॉकेट चाकू ले जाने की इजाजत देते हैं, लेकिन ब्राइटलाइन्स ट्रेन सर्विस के दूसरे नियम हैं। मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।

जर्मनी ने तोड़ा ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुराकाओ के खिलाफ 7 गोल दागने के साथ ही जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई। जर्मनी के अब फुटबॉल वर्ल्ड कप में कुल 239 गोल हो गए जबकि ब्राजील 238 गोल के साथ दूसरे नंबर पर आ गया। पूरी खबर पढ़ें