फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन पहले दो मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। कतर ने मजबूत स्विट्जरलैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका और अपना ऐतिहासिक अंक हासिल किया। कतर को फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार अंक मिला है। यह मुकाबला ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। जबकि दूसरे मुकाबले में मोरोक्को ने ब्राजील को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
14 जून को खेले गए मुकाबले में सैन फ्रैनसिस्को का स्टेडियम तब गूंज उठा जब स्टॉपेज टाइम में कतर के कप्तान बोआलेम खौखी ने बेहतरीन हेडर लगाया और स्कोर स्विट्जरलैंड की बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद कतर को मिला फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला अंक।
ग्रुप बी के इस मुकाबले में स्विट्जरलैंड को ब्रील एम्बोलो की पेनल्टी से पहले हाफ में ही लीड मिल गई थी। इसके बाद कतर ने बेहतरीन डिफेंस दिखाया। अंत में यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों को एक-एक अंक शेयर करना पड़ा।
तीसरे दिन के दूसरे मुकाबले में ग्रुप सी की दो टीमें ब्राजील और मोरोक्को आमने-सामने थीं। पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम को नेमार की कमी साफतौर पर खलती दिखी। 21वें मिनट में ही मोरोक्को के इस्माइल सैबारी ने बेहतरीन स्कूप के साथ ब्राजील के ऊपर लीड बना ली थी। उसके बाद इस टीम ने गोल नहीं किया लेकिन खाया भी नहीं था।
विनीसियस ने ब्राजील को हार से बचाया
24 साल से अपने छठे फीफा खिताब का इंतजार कर रही ब्राजील इस मैच में लंबे समय तक पिछड़ती दिख रही थी। उसके बाद न्यू जर्सी में क्राउड तब झूम उठा जब विनीसियस जूनियर ने बेहतरीन गोल दागा और ब्राजील को इस मैच में बराबरी पर ला दिया। उसके बाद अंत तक कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हो गया। अब ब्राजील अगले मैच में हैती का सामना करेगी और मोरोक्को की भिड़ंत स्कॉटलैंड से होगी।
FIFA World Cup 2026 Schedule: 39 दिन, 104 मैच, 48 टीमों के बीच जंग; भारत में कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
FIFA World Cup 2026 Schedule: फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से (भारतीय समय के मुताबिक 12 जून से) हो चुका है। इस टूर्नामेंट में 39 दिन तक कुल 104 मैच खेले जाएंगे। 48 टीमों के बीच महाकुंभ होगा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
