फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन मेजबान मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से आगाज किया था। फिर दूसरे दिन संयुक्त मेजबान कनाडा को जीत नहीं मिल पाई लेकिन उसने बोस्निया हर्जेगोविना के खिलाफ हार को जरूर टाल दिया। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। जबकि दूसरे दिन के दूसरे मुकाबले में मेजबान अमेरिका ने पैराग्वे के खिलाफ विजयी आगाज किया और 4-1 से शानदार जीत अपने नाम कर ली।
टोरंटो में कनाडा का मुकाबला हुआ जहां मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी भी हुई। इस सेरेमनी में नोरा फतेही ने भी परफॉर्म किया। जबकि दूसरा मुकाबला लॉस एंजलेस के सोफी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच से पहले भी ओपनिंग सेरेमनी आयोजित हुई। इसमें कैटी पेरी का जलवा देखने को मिला। इससे पहले ओपनिंड डे पर मेक्सिको में ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा समेत अन्य स्टार्स ने कमाल दिखाया था।
कनाडा बनाम बोस्निया हर्जेगोविना मैच में क्या-क्या हुआ?
कनाडा को फुटबॉल के महासंग्राम फीफा वर्ल्ड कप में पहला अंक मिला है। टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार छह हार का सिलसिला तोड़ा है। बोस्निया की टीम ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा दिखाना शुरू कर दिया था। अमार मेमिक और जोवो लुकिक ने शुरुआती प्रहार किए। 21वें मिनट में ही बोस्निया ने कनाडा के खिलाफ लीड बना ली थी। लुकिक और सीड कोलासिनाक की जोड़ी ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाया और मैच का पहला गोल दागा। इसके बाद मैच के 79वें मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ। दोनों टीमों का डिफेंस शानदार था।
77वें मिनट में कनाडा ने सुपर सब काइल लारिन को मैदान पर बुलाया। मैदान पर आने के दो मिनट बाद ही लारिन ने मेजबान टीम की किस्मत बदल दी। साउथैम्पटन के स्ट्राइकर ने साथी सब्सटीट्यूट डेविड के शानदार फ्लिक पर गोल शॉट लिया और मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 90 मिनट पूरे होने पर 6 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया। लेकिन मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अब 18 जून को कनाडा का अगला मैच कतर से होगा तो बोस्निया की टीम ग्रुप बी की फेवरिट स्विट्जरलैंड का सामना करेगी.
यूएसए ने पैराग्वे को 4-1 से बुरी तरह धोया
32 साल बाद फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहे अमेरिका ने 2026 विश्व कप में बेहतरीन जीत से आगाज किया है। पैराग्वे की शुरुआत इस मैच में खराब रही और 7वें मिनट में बोबाडिल्ला ने आत्मघाती गोल किया और यूएसए को लीड मिल गई। मैच के पहले आधे घंटे में बालोगन ने दूसरा गोल दाग दिया और अमेरिका की लीड 2-0 कर दी। हाफ टाइम से ठीक पहले फ्लोरियन बालोगन ने एक और गोल कर दिया।
इस तरह पैराग्वे पहले 45 मिनट के बाद ही 3-0 से पिछड़ रही थी। हाफ टाइम के बाद पैराग्वे के लि मॉरिकियो ने पहला गोल किया और स्कोर को 3-1 करते हुए होम क्राउड को थोड़ा विचलित करने की कोशिश की। मगर यह गोल काफी लेट हो गया था। अगले 15 मिनट के अंदर यूएसए के गियोवानी रेना ने बेहतरीन गोल दागा और स्कोर 4-1 कर दिया। यहां से पैराग्वे वापसी नहीं कर पाए और अंत में अमेरिका को बेहतरीन जीत मिली।
FIFA World Cup 2026 Schedule: 39 दिन, 104 मैच, 48 टीमों के बीच जंग; भारत में कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से (भारतीय समय के मुताबिक 12 जून से) हो चुका है। इस टूर्नामेंट में 39 दिन तक कुल 104 मैच खेले जाएंगे। 48 टीमों के बीच महाकुंभ होगा। क्लिक करें और देखें पूरा शेड्यूल
