डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना ने शनिवार (11 जुलाई) को खचाखच भरे कैनसस सिटी स्टेडियम में जूलियन अल्वारेज और लुटारो मार्टिनेज के एक्स्ट्रा टाइम में किए गए गोलों की मदद से स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई। पिछले राउंड में मिस्र के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज करने के बाद अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। अर्जेंटीना मैच से पहले स्विस टीम ने पांच मैच में सिर्फ तीन गोल खाए थे। उसने एरोहेड स्टेडियम में शुरुआती मिनटों में बॉल पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन पहला गोल 10 मिनट के अंदर हो गया।
अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी एक बार फिर गोल के लिए मौका बनाया। मेसी के कॉर्नर पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने 10वें मिनट में गोल किया। यह उनका पहला गोल था। मौजूदा टूर्नामेंट में अर्जेंटीना का सबसे तेज गोल था। अपने 32वें वर्ल्ड कप मैच में खेलते हुए मेसी ने इतिहास रचा। उनके नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा असिस्ट करने का रिकॉर्ड हो गया। यह उनका 10वां और इस टूर्नामेंट का दूसरा गोल था। उन्होंने जर्मनी के फ्रिट्ज वाल्टर (9 असिस्ट) को पीछे छोड़ दिया।
ब्रील एम्बोलो को येलो कार्ड मिला
टूर्नामेंट में पहली बार स्विस टीम पीछे रही। 14वीं रैंक वाली टीम ने दूसरे हाफ में जोश के साथ वापसी की। विंगर डैन एनडोये ने 67वें मिनट में गोल करके में मैच बराबरी पर ला दी। इसके कुछ ही देर बाद उसे झटका लगा जब मिड-फील्डर ब्रील एम्बोलो को डाइविंग के लिए दूसरा येलो कार्ड मिलने के बाद रोते हुए मैदान छोड़ना पड़ा। 10 लोगों की स्विस टीम ने अगले 30 मिनट तक संघर्ष किया और एक्स्ट्रा टाइम तक मैच खींचा।
112वें मिनट में अल्वारेज ने गोल किया
वर्ल्ड चैंपियन टीम के लए 112वें मिनट में अल्वारेज ने गोल किया। 26 साल के इस खिलाड़ी ने बॉक्स के बाएं किनारे से पास लिया और दाईं ओर शॉट मारा। इससे अर्जेंटीना की टीम मुश्किल से वापसी करने में कामयाब रही। स्विस टीम की वापसी की उम्मीद आखिरी मिनटों में खत्म हो गई, जब मार्टिनेज बेंच से आए और एक आसान मौके को गोल में बदल दिया। तीन बार की विजेता अर्जेंटीना 1962 में ब्राजील के बाद वर्ल्ड कप टाइटल को सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बनने की कोशिश में है।
इंग्लैंड 8 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे के खिलाफ इंग्लैंड के लिए दोनों गोल जूड बेलिंगहैम ने किया। जूड बेलिंगहैम ने पहला गोल पहले हाफ के अंत में किया। दूसरा गोल एक्स्ट्रा टाइम के तीसरे मिनट में किया। पूरी खबर पढ़ें।
