फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (4 जून) को मियामी में केप वर्डे के खिलाफ अर्जेंटीना उलटफेर से बाल-बाल बच गया। केप वर्डे के डाइनी बोर्गेस ने आत्मघाती गोल किया, जिससे डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की राउंड ऑफ 16 यानी प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की हो गई। 5 लाख अबादी आइलैंड देश केप वर्डे ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन लियोनेल मेसी की टीम की किस्मत अच्छी रही की आत्मघाती गोल हुआ और केप वर्डे का सफर समाप्त हो गया। ​​

अर्जेंटीना अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मिस्र का सामना होगा। इससे पहले मेसी ने 29वें मिनट में अपने करियर का रिकॉर्ड 20वां वर्ल्ड कप गोल करके मौजूदा चैंपियन को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। यह इस वर्ल्ड कप में मेसी का 7वां गोल था, जिससे वह गोल्डन बूट की रेस में किलियन एम्बाप्पे से आगे निकल गए। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में पिछले 8 मैचों में गोल किया है।

क्रिस्टियन रोमेरो का 111वें मिनट में गोल

पहले हाफ तक अर्जेंटीना आगे रहा, लेकिन केप वर्डे के डेरॉय डुआर्टे ने 59वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था। 90 मिनट के बाद मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था। एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना के लिसेंड्रो मार्टिनेज ने 92वें मिनट में गोल किया। इसके कुछ ही समय बाद केप वर्डे के सिडनी लोपेस कैब्राल ने 103वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। केप वर्डे के डाइनी बोर्गेस ने 111वें मिनट में आत्मघाती गोल किया। इससे अर्जेंटीन 3-2 से मैच जीत दिलाकर आखिरी 16 में पहुंचा दिया।

मेसी ने रचा इतिहास

मेसी ने केप वर्डे के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया और फीफा वर्ल्ड कप में 30 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। केप वर्डे के खिलाफ अर्जेंटीना का मैच मेसी का 30वां फीफा वर्ल्ड कप मैच था। वह फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें