FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे विश्व कप (World Cup) में बेल्जियम (Belgium) के खिलाफ मैच से पहले मोरक्को (Morocco) टीम का गोलकीपर (GoalKeeper) मैच से ठीक पहले गायब हो गया। मोरक्को टीम के गोलकीपर यासिने बोनोऊ (Yassine Bounou) पहले 11 खिलाड़ियों में शामिल थे। वह टीम के साथ आए और नेशनल एंथम (National Anthem) का भी हिस्सा बने। पर जब मैच शुरू हुआ तो उनके जगह दूसरा गोलकीपर था। उनकी जगह रिर्जव कीपर मुनीर अल कजुई (Monir El Kajoui) गोल पोस्ट के सामने खड़े थे।
टीवी चैनल 2M ने बताया बोनोऊ मैच से पहले बीमार पड़े (TV channel 2M reported that Bounou fell ill before the match)
मोरक्को टीम के कोई अधिकारी ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। बाद में मोरक्को के एक टीवी चैनल 2M ने ट्वीट कर बताया कि बोनोऊ मैच शुरू होने से पहले वह बीमार पड़ गए थे। उन्हें चक्कर आ रही थी और उन्होंने खुद को रिप्लेस करने की बात कोच से की। इसके बाद मोरक्को ने मुनीर अल कजुई को उनके जगह पर उतारा।
कनाडा में पैदा हुए 31 साल के बोनोऊ मोरक्को के नंबर वन गोलकीपर हैं। वे स्पेनिश क्लब सेविला के लिए खेलते हैं। वे फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में खेले थे। यह मैच ड्रॉ रहा था। इस सबके के बीच मजेदार बात यह रही कि बीबीसी के कमेंटेटर्स को मैच शुरू होने के करीब 38 मिनट बाद पता चला कि मोरक्को का गोलकीपर चेंज हुआ है। इस दौरान वे लगातार गलत नाम लेते रहे।
मोरक्को ने किया बड़ा उलटफेर
मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर कर दिया। इससे पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को हराया था। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। मोरक्को की टीम छठी बार विश्व कप खेल रही है।occo