Germany out of FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में जापान (Japan) ने जर्मनी (Germany) को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अब उसने स्पेन (Spain) को 2-1 से हराकर चौंका दिया है। इसके साथ ही ग्रुप-ई से जर्मनी (Germany) की टीम नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा दुनिया की नंबर-2 टीम बेल्जियम (Belgium) भी ग्रुप चरण से बाहर हो गई है।
फुटबॉल वर्ल्ड कप के 88 साल के इतिहास में जर्मनी (Germany) तीसरी बार नॉकआउट में नहीं पहुंचा है। वह 22 फीफा विश्व कप में से 20 में खेला है। 1930 और 1950 में नहीं खेला। 1938, 2018 और 2022 में अंतिम 16 में नहीं पहुंचा। जर्मनी (Germany) को अंतिम-16 में पहुंचने के लिए जीत के साथ ही बेहतर गोल मार्जिन की जरूरत थी। वह कोस्टा रिका (Costa Rica) के खिलाफ जीत के बाद भी स्पेन (Spain) से पीछे रह गया। दोनों ही टीमों के 4-4 अंक थे। जापान (Japan) ने ग्रुप-ई में स्पेन (Spain) को 2-1 हराकर नॉकआउट में जगह बनाई। जर्मनी (Germany) ने 6 गोल किए और उसके खिलाफ 5 गोल हुए। वहीं स्पेन (Spain) ने 9 गोल किए और 3 उसके खिलाफ हुए।
क्रोएशिया पहुंचा नॉकआउट में, बेल्जियम बाहर (Croatia in Knockout, Belgium out)
बेल्जियम (Belgium) और क्रोएशिया (Croatia) के बीच मुकाबला गोल रहित ड्रॉ रहा। इससे क्रोएशिया (Croatia) नॉकआउट में पहुंचा और बेल्जियम (Belgium) ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया। अहमद बिन अली स्टेडियम में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम (Belgium) ने हैरानी भरा फैसला किया।
रोमेलू लुकाकू गोल से चूके (Romelu Lukaku Missed Goal)
शुरुआती एकादश में रोमेलू लुकाकू (Romelu Lukaku) और एडेन हेजार्ड (Eden Hazard) जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया। टीम को 21 साल के मिडफील्डर अमादू ओनाना (Amadu Onana) की भी कमी खली। दो पीले कार्ड मिलने के कारण ओनाना निलंबित थे। बेल्जियम के पास अंतिम तीन मिनट में दो बार गोल दागने का सुनहरा मौका था, लेकिन दोनों बार लुकाकू चूक गए।