FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बाद अब संजू सैमसन (Sanju Samson) छा गए है। संजू सैमसन से पहले कतर में एम एस धोनी के एक फैन ने सीएसके वाली जर्सी लेकर स्टेडियम पहुंचा। इसके बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) के फैंस फुटबॉल कप में भारतीय खिलाड़ी के पोस्टर को लहराते हुए नजर आए। संजू के फैंस का समर्थन अब क्रिकेट से फुटबॉल मैदान तक पहुंच गया है। वहीं अर्जेंटीना की एक महिला ने भारत का झंडा लेकर स्टेडियम पहुंची, जिसके बाद उनका फोटो और वीडियो वायरल हो गया।
कतर में संजू सैमसन का जलवा (Sanju Samson shines in Qatar)
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के कुछ फैंस ने उनकी तस्वीरों के साथ कुछ बड़े पोस्टर छपवाए और कतर के स्टेडियमों तक पहुंच गए। इन फैंस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। यहां तक कि आईपीएल में संजू सैमसन की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने भी इन तस्वीरों को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया और कहा कि वे वर्ल्ड कप में भी संजू को सपोर्ट कर रहे हैं।
वहीं इससे पहले फैन धोनी की जर्सी लेकर स्टेडियम में अंदर पहुंचा, जहां धोनी की जर्सी ब्राजील के फैंस के हाथों में भी नजर आई। इसी दौरान ब्राजील के फैंस ने भारतीय फैन से धोनी के बारे में और जाना। ब्राजील और चेन्नई दोनों की जर्सी का रंग पीला है।
अर्जेंटीना की महिला ने कंधे पर लपेटा भारतीय झंडा (Argentinian woman wraps Indian flag on shoulder)
केरल के एक ऐसे ही फुटबॉल प्रेमी को अर्जेंटीना की एक महिला फैन मिली, जिसने भारतीय तिरंगे को अपने चारों ओर लपेटा हुआ था। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया है yadil_m_iqbal नाम के एक यूजर ने। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि केरल का एक शख्स अर्जेंटीना के झंडे को लपेटा हुआ है, जबकि उसके बगल में खड़ी अर्जेंटीना की महिला के कंधों पर भारतीय झंडा है। मलयालम में बोलते हुए, वह बताते हैं कि उन्होंने अर्जेंटीना के खेल के दौरान उन्हें भारतीय झंडे के साथ देखा था। उसने उसे बताया कि अर्जेंटीना के लिए भारतीयों के प्यार का ये जवाब है। बता दें कि ज्यादातर भारतीय दर्शक अर्जेटीना को सपोर्ट करते हैं।