फरवरी 2026 खेल प्रेमियों के लिए काफी बिजी और रोमांच से भरा होने वाला है। इस महीने क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन और चेस की प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस महीने का सबसे बड़ा इवेंट होगा 7 फरवरी से शुरू होने वाला टी20 वर्ल्ड कप। वहीं इसी महीने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होंगी। युवा खेल प्रेमियों को पढ़ाई के कारण कई मैचों की कुर्बानी भी देनी पड़ सकती है।

ऐसे में जो स्टूडेंट्स खेल प्रेमी हैं और बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं, उनके लिए शेड्यूल जानना जरूरी है। इस महीने खेल का रोमांच सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहने वाला है। क्रिकेट के अलावा, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, चेस और शूटिंग का भी तड़कना लगने वाला है। फरवरी का पूरा महीना खेल प्रेमियों के लिए फुलऑन एंटरटेनमेंट लेकर आएगा।

WPL 2026 Points Table: दिल्ली-यूपी मैच के बाद अंकतालिका, मुंबई इंडियंस बाहर, टॉप 3 कंफर्म; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर

फरवरी 2026 के खेलों का पूरा शेड्यूल

  • 3 फरवरी: WPL 2026 एलिमिनेटर (दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स)
  • 5 फरवरी: WPL 2026 फाइनल
  • 3-8 फरवरी: बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप, किंगडाओ
  • 6-22 फरवरी: विंटर ओलंपिक, मिलान
  • 7 फरवरी से: टी20 वर्ल्ड कप 2026
  • 13-15 फरवरी: फ्रीस्टाइल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप, जर्मनी
  • 14 फरवरी से: इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल
  • 15 फरवरी से: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा (वनडे, टी20, टेस्ट)
  • 16-26 फरवरी: शूटिंग लीग ऑफ इंडिया
  • 28 फरवरी से: महिला हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर

फरवरी में होने वाले पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का शेड्यूल

तारीखमैचस्थान
शनिवार, 7 फरवरीपाकिस्तान v नीदरलैंडSSC, कोलंबो
शनिवार, 7 फरवरीवेस्टइंडीज v स्कॉटलैंडकोलकाता
शनिवार, 7 फरवरीभारत v USAचेन्नई
रविवार, 8 फरवरीन्यूजीलैंड v अफगानिस्तानचेन्नई
रविवार, 8 फरवरीइंग्लैंड v नेपालमुंबई
रविवार, 8 फरवरीश्रीलंका v आयरलैंडप्रेमदासा, कोलंबो
सोमवार, 9 फरवरीस्कॉटलैंड v इटलीकोलकाता
सोमवार, 9 फरवरीजिम्बाब्वे v ओमानSSC, कोलंबो
सोमवार, 9 फरवरीदक्षिण अफ्रीका v कनाडाअहमदाबाद
मंगलवार, 10 फरवरीनीदरलैंड v नामीबियादिल्ली
मंगलवार, 10 फरवरीन्यूजीलैंड v UAEचेन्नई
मंगलवार, 10 फरवरीपाकिस्तान v USASSC, कोलंबो
बुधवार, 11 फरवरीदक्षिण अफ्रीका v अफगानिस्तानअहमदाबाद
बुधवार, 11 फरवरीऑस्ट्रेलिया v आयरलैंडप्रेमदासा, कोलंबो
बुधवार, 11 फरवरीइंग्लैंड v वेस्टइंडीजमुंबई
गुरुवार, 12 फरवरीश्रीलंका v ओमानकैंडी
गुरुवार, 12 फरवरीनेपाल v इटलीमुंबई
गुरुवार, 12 फरवरीभारत v नामीबियादिल्ली
शुक्रवार, 13 फरवरीऑस्ट्रेलिया v जिम्बाब्वेप्रेमदासा, कोलंबो
शुक्रवार, 13 फरवरीकनाडा v UAEदिल्ली
शुक्रवार, 13 फरवरीUSA v नीदरलैंडचेन्नई
शनिवार, 14 फरवरीआयरलैंड v ओमानSSC, कोलंबो
शनिवार, 14 फरवरीइंग्लैंड v स्कॉटलैंडकोलकाता
शनिवार, 14 फरवरीन्यूजीलैंड v दक्षिण अफ्रीकाअहमदाबाद
रविवार, 15 फरवरीवेस्टइंडीज v नेपालमुंबई
रविवार, 15 फरवरीUSA v नामीबियाचेन्नई
रविवार, 15 फरवरीभारत v पाकिस्तान</td>प्रेमदासा, कोलंबो
सोमवार, 16 फरवरीअफगानिस्तान v UAEदिल्ली
सोमवार, 16 फरवरीइंग्लैंड v इटलीकोलकाता
सोमवार, 16 फरवरीऑस्ट्रेलिया v श्रीलंकाकैंडी
मंगलवार, 17 फरवरीन्यूजीलैंड v कनाडाचेन्नई
मंगलवार, 17 फरवरीआयरलैंड v जिम्बाब्वेकैंडी
मंगलवार, 17 फरवरीस्कॉटलैंड v नेपालमुंबई
बुधवार, 18 फरवरीदक्षिण अफ्रीका v UAEदिल्ली
बुधवार, 18 फरवरीपाकिस्तान v नामीबियाSSC, कोलंबो
बुधवार, 18 फरवरीभारत v नीदरलैंडअहमदाबाद
गुरुवार, 19 फरवरीवेस्टइंडीज v इटलीकोलकाता
गुरुवार, 19 फरवरीश्रीलंका v जिम्बाब्वेप्रेमदासा, कोलंबो
गुरुवार, 19 फरवरीअफगानिस्तान v कनाडाचेन्नई
शुक्रवार, 20 फरवरीऑस्ट्रेलिया v ओमानकैंडी
शनिवार, 21 फरवरीY2 v Y3प्रेमदासा, कोलंबो
रविवार, 22 फरवरीY1 v Y4कैंडी
रविवार, 22 फरवरीX1 v X4अहमदाबाद
सोमवार, 23 फरवरीX2 v X3मुंबई
मंगलवार, 24 फरवरीY1 v Y3कैंडी
बुधवार, 25 फरवरीY2 v Y4प्रेमदासा, कोलंबो
गुरुवार, 26 फरवरीX3 v X4अहमदाबाद
गुरुवार, 26 फरवरीX1 v X2चेन्नई
शुक्रवार, 27 फरवरीY1 v Y2प्रेमदासा, कोलंबो
शनिवार, 28 फरवरीY3 v Y4कैंडी

पाकिस्तान का ‘बायकॉट’ ड्रामा: भारत को मिलेगा फायदा, नॉकआउट मैचों पर सस्पेंस; क्या एक्शन लेगा ICC?

कब से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं?

सीबीएसई बोर्ड 2026 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। ऐसे में इस महीने होने वाली खेल की प्रतियोगिताओं के लिए युवा खेल प्रेमियों को कुर्बानी देनी पड़ सकती है। ऐसे में युवा क्रिकेट लवर्स खासतौर से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल भी देख सकते हैं और अपने गैप के अनुसार मैचों का लुत्फ भी उठा सकते हैं। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी।