इंग्लैंड में जारी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की महिला टीम का एक तरफ मैदान पर लचर प्रदर्शन देखने को मिला है। दूसरी तरफ टीम के आंतरिक विवाद भी अब सामने आने लगे हैं। अपने पहले चारों मैच हारकर पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम चर्चा में हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर जारी खबरों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम के मेंटोर वहाब रियाज और कप्तान फातिमा सना के बीच मतभेद हैं। इन मतभेद का कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुईं पाकिस्तानी क्रिकेटर आलिया रियाज बताई जा रही हैं।
आपको बता दें कि खराब प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तानी टीम के बारे में खबरें आ रही है कि टीम के भीतर मतभेद हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन लेकिन सोशल और मुख्य मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टीम में काफी समस्याएं चल रही हैं। पीटीआई ने भी रिपोर्ट किया है कि वहाब रियाज और कप्तान फातिमा सना के बीच वैचारिक मतभेद हैं।
आलिया रियाज की वजह से टीम में बवाल?
टीम की कप्तान फातिमा सना और मेंटोर वहाब रियाज के बीच विवाद का कारण कहीं ना कहीं आलिया को बताया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयन के मसलों पर कप्तान और टीम मेंटोर के बीच भारी मतभेद हैं। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले सना ने सीनियर खिलाड़ी आलिया रियाज के कमरे में उनके पति के रुकने पर ऐतराज जताया था।
एक रिपोर्ट में यह कहा गया,”सना के कहने पर अली यूनिस को कमरे से जाना पड़ा। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मैच से एक दिन पहले आलिया अभ्यास छोड़कर अपने पति के साथ तफरीह के लिए गई थीं।” जबकि यह भी पता चला कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सना नहीं चाहती थीं कि आलिया खेले लेकिन वहाब ने उन्हें चुना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है जिसमें वहाब रियाज कुछ कहे रहे हैं और फातिमा उनकी तरफ देख तक नहीं रही हैं।
इसके बाद आलिया फ्लॉप रहीं और पाकिस्तान वह मैच भी हार गया। सना ने सभी के सामने वहाब से कहा कि हार के लिए वह जिम्मेदार है क्योंकि अनुशासन प्रोटोकॉल लागू नहीं कर सके। आलिया रियाज का प्रदर्शन भी पूरे टूर्नामेंट में खराब रहा और उन्होंने सिर्फ 18,10,0 और 7 रन की पारियां खेलीं। कई मौकों पर कैच भी ड्रॉप करते उन्हें देखा गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनके लुक्स को लेकर वह जमकर वायरल हो रही हैं। उनके फोटोज और वीडियोज लगातार वायरल हैं।
पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर
पाकिस्तान को मंगलवार को विश्व कप में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है और टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड और वेस्टइंडीज टीमों के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में भी खाता नहीं खुला था। यह टीम टूर्नामेंट से भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। जबकि पिछले साल वनडे विश्व कप में पाकिस्तान आखिरी स्थान पर रहा था।
अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव को नहीं मिली जगह; इंग्लैंड T20 के लिए दिग्गज ने बताई भारत की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीम 26-28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय दिग्गज ने टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 बताई है जिसमें वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
