आईपीएल 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्या ने हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया। प्रियांश आर्या ने इस मैच की दूसरी पारी में 16 गेंदों पर अर्धशतक ठोका और पहली पारी में अभिषेक ने 18 गेंदों पर यह कमाल किया था। यानी प्रियांश ने महज कुछ ही देर में अभिषेक को पीछे छोड़ दिया और आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।

आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर हैं वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 में 17वें मुकाबले तक अगर सबसे कम गेंदों पर यानी सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 4 बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बैटर पहले स्थान पर हैं। वैभव ने इस सीजन में एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार 15-15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कमाल किया वैभव ने इस सीजन में पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ और फिर आरसीबी के खिलाफ ये कमाल किया और फिलहाल टॉप पर बने हुए हैं।

इस सीजन में अब सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर प्रियांश आर्या आ गए जिन्होंने 16 गेंदों पर ये कमाल किया तो वहीं अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए देवदत्त पडीक्कल और टिम डेविड को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 21-21 गेंदों पर अर्धशतक लगाए हैं। देवदत्त पडीक्कल ने हैदराबाद के खिलाफ जबकि टिम डेविड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया था और ये दोनों बैटर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 4 बैटर्स

वैभव सूर्यवंशी – 15 गेंद बनाम सीएसके
वैभव सूर्यवंशी – 15 गेंद बनाम आरसीबी
प्रियांश आर्य- 16 बनाम हैदराबाद
अभिषेक शर्मा – 18 गेंद बनाम पीबीकेएस
देवदत्त पडिक्कल – 21 बनाम हैदराबाद
टिम डेविड – 21 गेंद बनाम सीएसके

IPL के पहले 16 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर; वैभव बने नंबर 1, रजत-यशस्वी इस नंबर पर

आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले यानी राजस्थान और आरसीबी मैच के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट में वैभव पहले नंबर पर आ गए जबकि रजत पाटीदार ने भी टॉप-5 में एंट्री मार ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)