आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्या जैसे कई युवा सितारों ने तूफानी पचासे ठोके हैं। वहीं अगर आईपीएल की मौजूदा सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज पचासा लगाने की बात करें तो वैभव का नाम इस लिस्ट में नहीं है और ना ही प्रियांश आर्या शामिल हैं। यह लिस्ट है आईपीएल इतिहास में अभी तक सभी टीमों के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की। इसमें यशस्वी जायसवाल नंबर 1 पर काबिज हैं।

यशस्वी के अलावा इशान किशन और अभिषेक शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जबकि केकेआर के लिए ऐसे खिलाड़ी का नाम शामिल है जिसे देख कई खिलाड़ी चौंक सकते हैं। सभी 10 टीमों में से छह खिलाड़ी इस लिस्ट में भारतीय हैं और चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। यशस्वी, अभिषेक और इशान के अलावा केएल राहुल, सुरेश रैना और रिद्दिमान साहा भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

12 साल से नहीं टूटा रैना का रिकॉर्ड

रिद्दिमान साहा ने 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए 20 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। उनका नाम भी इस लिस्ट में कई लोगों को चौंका सकता है। जबकि मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने येलो आर्मी के लिए लीग के इतिहास में सबसे तूफानी पचासा ठोका है। पिछले 12 साल से चेन्नई सुपर किंग्स का कोई खिलाड़ी उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है।

IPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले बल्लेबाज

टीमखिलाड़ीगेंदबनामसाल
राजस्थान रॉयल्सयशस्वी जायसवाल13कोलकाता नाइट राइडर्स2023
किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स)केएल राहुल14दिल्ली कैपिटल्स2018
कोलकाता नाइट राइडर्सपैट कमिंस14मुंबई इंडियंस2022
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुरोमारियो शेफर्ड14चेन्नई सुपर किंग्स2025
लखनऊ सुपर जायंट्सनिकोलस पूरन15रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2023
दिल्ली कैपिटल्सजैक फ्रेजर मैकगर्क15सनराइजर्स हैदराबाद2024
सनराइजर्स हैदराबादअभिषेक शर्मा15मुंबई इंडियंस2024
चेन्नई सुपर किंग्ससुरेश रैना16किंग्स इलेवन पंजाब2014
मुंबई इंडियंसइशान किशन16सनराइजर्स हैदराबाद2021
गुजरात टाइटंसरिद्दिमान साहा20लखनऊ सुपर जायंट्स2023

नोट: आईपीएल इतिहास में यह सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची नहीं है। बल्कि यह लिस्ट है आईपीएल इतिहास में प्रत्येक टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की।

RCB की लगातार दो हार से बढ़ी चिंता,CSK-KKR की लग सकती लॉटरी; समझें प्लेऑफ का पूरा गणित

आईपीएल 2026 के 50 मैचों के बाद प्लेऑफ का गणित काफी रोचक हो चुका है। एक समय जो टीमें आसानी से क्वालिफाई करती दिख रही थीं, अब उनके लिए भी राह आसान नहीं रह गई है। लगातार दो हार से आरसीबी की चिंता बढ़ चुकी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर