लखनऊ के ओपनर बैटर मिचेल मार्श ने आईपीएल 2026 के 50वें मैच में आरसीबी के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक लगाया और 111 रन की पारी खेली। मार्श ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा जबकि इस सीजन का पहला शतक लगाया और वो लखनऊ के लिए इस लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बने। आइए आपको बताते हैं इस लीग में खेल रहे सभी 10 टीमों के लिए किन-किन बल्लेबाजों ने सबसे तेज शतक लगाए हैं।
वैभव ने राजस्थान के लिए लगाया है सबसे तेज शतक
आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे तेज शतक लगाने का कमाल क्रिस गेल ने किया और उन्होंने ये उपलब्धि सिर्फ 30 गेंदों पर हासिल की थी जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए ये कमाल वैभव सूर्यवंशी ने किया है और उन्होंने 35 गेंदों पर ये कमाल इस टीम के लिए किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर मुरली विजय हैं और उन्होंने ऐसा 46 गेंदों पर किया था।
केएल राहुल ने दिल्ली के लिए लगाया है सबसे तेज शतक
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर केएल राहुल हैं जिन्होंने ये कमाल 47 गेंदों पर किया था तो वहीं गुजरात टाइटंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर इस टीम को मौजूदा कप्तान शुभमन गिल हैं। गिल ने गुजरात के लिए 49 गेंदों पर शतक लगाया था जबकि केकेआर के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील नरेन हैं। वेंकटेश और नरेन ने केकेआर के लिए 49-49 गेंदों पर शतक लगाए थे।
मुंबई के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर हैं रयान रिकेल्टन
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रियान रिकेल्टन के नाम पर दर्ज है जिन्होंने ये काल 44 गेंदों पर किया था जबकि पंजाब किंग्स के लिए ये कमाल डेविड मिलर ने 38 गेंदों पर किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं जिन्होंने इस लीग में 37 गेंदों पर शतक लगाने का कमाल किया है।
आईपीएल की सभी टीमों के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर (गेंद के लिहाज से)
◎ चेन्नई सुपर किंग्स: मुरली विजय (46 गेंद)
◎ दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (47 गेंद)
◎ गुजरात टाइटंस: शुबमन गिल (49 गेंद)
◎ केकेआर: वेंकटेश अय्यर/ सुनील नरेन (49 गेंद)
◉ लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श (49 गेंद)
◎ मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (44 गेंद)
◎ पंजाब किंग्स: डेविड मिलर (38 गेंद)
◎ आरसीबी: क्रिस गेल (30 गेंद)
◎ राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी (35 गेंद)
◎ सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन (37 गेंद)
अभिषेक शर्मा ने 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, क्रिस गेल-केएल राहुल का कीर्तिमान किया ध्वस्त
अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 रन की पारी खेली जिसमें 4 छक्के लगाए और इसके दम पर केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा साथ ही साथ इस पारी के बाद क्रिस गेल के इस कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
