पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी की कप्तानी में वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका की टीम को 3 विकेट से हरा दिया और खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के लिए ओपनर फखर जमां ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं इस फाइनल में श्रीलंका के लिए शतकीय पारी खेलने वाले कामिंदु मेंडिस का प्रयास पूरी तरह से असफल रहा।

फाइनल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और इसके बाद श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 325 रन बनाए। इसके जबाव में पाकिस्तान की टीम ने 48.3 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बनाए और मैच में जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन ये टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी और उसे 4 मैचों में से एक में जीत मिली थी जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

फखर जमां ने खेली शतकीय पारी

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने सबसे बड़ी 127 रन की पारी 99 गेंदों पर खेली थी जबकि टीम के स्टार बैटर बाबर आजम खाता भी नहीं खोल पाए थे। विकेटकीपर साद बेग ने 74 रन जबकि अराफात मिन्हास ने 31 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस ने 128 गेंदों पर 131 रन बनाए तो वहीं पवन रत्नायके ने 77 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, नशीम शाह, सलमान आगा और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट लिए।

पवन रत्नायके ने बनाए सबसे ज्यादा रन, दिलशान के नाम सबसे ज्यादा विकेट

पाकिस्तान में खेले गए इस वनडे ट्राई सीरीज में श्रीलंका के बैटर पवन रत्नायके में 5 मैचों में सबसे ज्यादा 427 रन बनाए जबकि दूसरे नंबर पर रहे बेन डकेट ने 4 मैचों में 346 रन बनाए। हैरी ब्रुक चौथे नंबर पर रहे जिन्होंने 4 मैचों में 252 रन बनाए। विकेट लेने के मामले में दिलशान मधुशंका सबसे ऊपर रहे जिन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट लिए जबकि शाहीन अफरीदी ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए और दूसरे नंबर पर रहे।

पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज के टॉप-5 बैटर

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
पवन रत्नायके2026-2026551427130106.75348122.7220466
बेन डकेट2026-202644034616786.5328105.48200442
कामिंदु मेंडिस2026-202655125913164.7526597.73110285
हैरी ब्रुक2026-202644025220263164153.651002412
अविष्का फर्नांन्डो2026-20265502049740.820898.07010254

पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज के टॉप-5 बॉलर

गेंदबाजसालमैचपारीगेंदओवरमेडनरनविकेटबेस्ट बॉलिंगऔसतइकॉनामीस्ट्राइक रेट45
दिलशान मधुशंका2026-202655282472317115/3428.816.7425.6301
शाहीन अफरीदी2026-20265525041.40216104/4621.65.182510
अराफात मिन्हास2026-20265524440.4020996/4023.225.1327.1101
असिथा फर्नांन्डो2026-20265527045429693/5932.886.573000
लियाम डाउसन2026-20263318030115074/4921.42525.7110
हारिस रऊफ2026-20265521736.1122272/3231.716.133100
ईशान मलिंगा2026-20264420333.5224664/46417.2733.8310

अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ ग्लेन फिलिप्स बने नंबर 1, तिलक ने की वैभव की बराबरी; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। वहीं तिलक वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी में 3 छक्के लगाए और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)