मेजर लीग क्रिकेट 2026 के पहले मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स का सामना सिएटल ओर्कास के साथ हुआ। इस मैच में सुपर किंग्स के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस का जलवा देखने को मिला और उनकी शतकीय पारी के दम पर सुपर किंग्स को 6 विकेट से जीत मिली। सिएटल ओर्कास के लिए टिम साइफर्ट ने भी तेज शतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी पारी बेकार साबित हुए और उनकी टीम नहीं जीत पाई।
इस मैच में टेक्सास सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद सिएटल ओर्कास ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 220 रन का अच्छा स्कोर बनाया और सुपर किंग्स को जीत के लिए 221 रन का टारगेट दिया। सुपर किंग्स ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान डुप्लेसिस को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
डुप्लेसिस ने खेली 113 रन की पारी
डुप्लेसिस ने इस मैच में 7 छक्के और 9 चौकों के साथ 52 गेंदों पर नाबाद 113 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। ये इस लीग में डुप्लेसिस का चौथा शतक रहा और वो इस लीग में चार शतक लगाने वाले पहले बैटर भी बने। यही नहीं 41 साल के डुप्लेसिस ने सीजन के पहले ही मैच में अपनी टीम के लिए शतक लगाने का भी कमाल किया। डुप्लेसिस के अलावा इस मैच में सुपर किंग्स के लिए रिली रोसो ने 49 रन जबकि वियान मुल्डर ने नाबाद 31 रन की पारी 15 गेंदों पर खेली।
टिम साइफर्ट का शतक हुआ बेकार
सिएटल ओर्कास के लिए इस मैच में टिम साइफर्ट ने शानदार पारी खेली और उन्होंने 6 छक्के और 8 चौकों के साथ 66 गेंदों पर 104 रन बनाए। शायन जहांगीर ने भी कमाल की पारी खेली और 7 छक्के और 3 चौकों के साथ 45 गेंदों पर 78 रन ठोक डाले। पहले विकेट के लिए टिम और जहांगीर के बीच 104 गेंदों पर 191 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई। सुपर किंग्स के लिए एडम मिलने और अमशी डी सिल्वा ने एक-एक विकेट लिए।
सचिन आउट, स्मिथ-संगकारा ओपनर, कोहली नंबर 4; 847 विकेट लेने वाले इंग्लिश बॉलर ने चुनी ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
इंग्लैंड के लिए 847 विकेट लेने वाले पूर्व तेज गेंदबाज ने ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 का चयन किया जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी। इस टीम में उन्होंने कोहली के रूप में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी का चयन किया। ( इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
