टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। सुपर-8 में 4 मैच बाकी हैं और 2 जगह के लिए चार टीमें रेस में हैं। सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप-1 से भारत और वेस्टइंडीज में सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़ है। दोनों टीमों के बीच रविवार (27 फरवरी) को मैच होगा। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में होगी। वहीं ग्रुप-2 से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की रेस में हैं। अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाते हैं तो दोनों की एक दूसरे भिड़ंत भी हो सकती है।
भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल कैसे हो सकते है
- यदि पाकिस्तान बड़े अंतर से श्रीलंका को हरा देता है तो उसके तीन अंक हो जाएंगे और उसका नेट रनरेट भी न्यूजीलैंड की टीम से बेहतर हो जाएगा।
- एक मार्च को जिम्बाब्वे अच्छे-खासे अंतर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करे तो उससे सिकंदर रजा की टीम का कोई फायदा तो नहीं होगा, लेकिन साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट 2.89 से जरूर गिर जाएगा।
- एक मार्च को ही कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच है। उस मैच में भारत यदि वेस्टइंडीज को हराता है तो टीम इंडिया का रनरेट + में पहुंच जाएगा और एक से ज्यादा हो जाएगा।
- इस तरह वह ग्रुप 1 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। वहीं पाकिस्तान ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। इस तरह सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हो सकते हैं।
पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच महत्वपूर्ण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार (27 फरवरी) को न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड मैच जीता तो वह सेमीफाइनल में होगा। इंग्लैंड जीता तो पाकिस्तान की उम्मीदें जीवित रहेंगी। उसे श्रीलंका को हराना और रनरेट के मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ना है। न्यूजीलैंड का रनरेट +3.050 है। पाकिस्तान का रनरेट -0.461 है।
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, जिम्बाब्वे बाहर, भारत-वेस्टइंडीज मैच बना नॉकआउट
