इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरे मैच में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगा था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग 11 के खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगा। तीसरे मैच में ऐसा होने पर जुर्माने की राशि बढ़ जाएगी। आईपीएल 2025 से ओवर रेट के नियमों में बदलाव हो चुका है।

आईपीएल में पहले एक सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट होने पर कप्तान पर एक मैच का बैन भी लगता था, लेकिन अब यह नियम बदल चुका है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या से इसका खास कनेक्शन है। हार्दिक पुराने नियम के तहत बैन होने वाले आखिरी कप्तान थे। वह आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए पहला मैच नहीं खेले थे।

हार्दिक पंड्या थे बैन होने वाले आखिरी खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी 2024 में की थी। तीसरी बार स्लो ओवर रेट टीम के सीजन के आखिरी मैच में हुआ था। यही कारण है कि नया नियम लागू होने के बाद भी हार्दिक पंड्या को एक मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। 2025 से लागू हुए नियम में जुर्माने का प्रावधान तो है, लेकिन प्रतिबंध को हटा दिया गया है। आइए जानते हैं स्लो ओवर रेट नियम के बारे में।

IPL नियम
स्लो ओवर रेट पर जुर्माने का नियम
इंडियन प्रीमियर लीग · एक सीजन में उल्लंघन के अनुसार दंड
कप्तान पर जुर्माना
खिलाड़ियों पर जुर्माना
वैकल्पिक कप्तान
उल्लंघन कप्तान खिलाड़ी वैकल्पिक कप्तान
1
पहली बार
सीजन का पहला उल्लंघन
₹12 लाख
नियमित कप्तान
प्लेइंग 11 / इम्पैक्ट प्लेयर होने पर
कोई जुर्माना नहीं
₹12 लाख
यदि नियमित कप्तान
नहीं खेल रहा
2
दूसरी बार
उसी सीजन में दूसरा उल्लंघन
₹24 लाख
नियमित कप्तान
प्लेइंग 11 / इम्पैक्ट प्लेयर होने पर
₹6 लाख
या 25% मैच फीस
(जो कम हो)
प्रत्येक खिलाड़ी +
इम्पैक्ट प्लेयर
₹24 लाख
यदि नियमित कप्तान
नहीं खेल रहा
3
तीसरी बार
उसी सीजन में तीसरा उल्लंघन
30 लाख रुपये
मैच फीस
खेले या न खेले
₹12 लाख
या 50% मैच फीस
(जो कम हो)
प्रत्येक खिलाड़ी
नियमित कप्तान
पर ही लागू
ध्यान दें
वैकल्पिक कप्तान पर जुर्माना तभी लागू होता है जब नियमित कप्तान प्लेइंग 11 या इम्पैक्ट प्लेयर न हो।
तीसरी बार उल्लंघन पर जुर्माना नियमित कप्तान पर ही लगता है — चाहे वो खेल रहा हो या नहीं।
खिलाड़ियों पर जुर्माना — निर्धारित राशि या मैच फीस का प्रतिशत, जो भी कम हो।
स्रोत: बीसीसीआई / आईपीएल नियमावली · जनसत्ता रिपोर्ट
जनसत्ता InfoGenIE

पहला स्लो ओवर रेट

इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार स्लो ओवर रेट होने पर कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगता है। अगर टीम का नियमित कप्तान प्लेइंग 11 हिस्सा नहीं होता या इम्पैक्ट प्लेयर नहीं होता तो उस मैच में कप्तानी कर रहे खिलाड़ी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगता है।

दूसरा स्लो ओवर रेट

एक सीजन में दूसरी बार स्लो ओवर रेट होने पर कप्तान पर 24 लाख और इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग 11 के खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपये या 25 प्रतिशत मैच फीस (जो कम हो) का जुर्माना लगता है। नियमित कप्तान के प्लेइंग 11 हिस्सा न होने या इम्पैक्ट प्लेयर नहीं होने पर उस मैच में कप्तानी कर रहे खिलाड़ी पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगता है।

तीसरा स्लो ओवर रेट

एक सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट होने पर कप्तान पर 30 लाख रुपये और प्लेइंग 11 के खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये या 50 प्रतिशत मैच फीस (जो कम हो) का जुर्माना लगता है। नियमित कप्तान खेल रहा हो नहीं खेल रहा हो 30 प्रतिशत का जुर्माना उस पर ही लगता है।

श्रेयस अय्यर पर लग चुका है दो बार जुर्माना

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने शुरुआती दोनों मैच में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की है। इस सीजन तीसरे मैच में ऐसा करने पर श्रेयस अय्यर पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। पूरी खबर पढ़ें