EXCLUSIVE: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई द्वारा 15 मार्च को दिल्ली में आयोजित सालाना नमन अवॉर्ड्स में कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जबकि भारत के टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारत की पूर्व महिला कप्तान मिताली राज को भी लाइफटाइम अवॉर्ड देने पर विचार किया जा रहा है जबकि मुंबई के आयुष म्हात्रे को उनके प्रदर्शन के लिए घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
आपको बता दें कि राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के साथ भारत की मशहूर बिग फोर बैटिंग लाइन-अप का हिस्सा थे। द्रविड़ ने इन सभी स्टार बल्लेबाजों की टीम में मौजूदगी के बावजूद अपना खास स्थान बनाया था और उन्हें अपनी पीढ़ी के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।
आयुष को मिलेगा लाला अमरनाथ अवॉर्ड
राहुल द्रविड़ ने वनडे प्रारूप में भी 10 हजार से ज्यादा रन बनाए थे और टेस्ट क्रिकेट में वो काफी असरदार रहे थे और उन्होंने घर में साथ ही विदेशी धरती पर भी खूब बन बनाए थे। साल 2012 में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने शुरू में कमेंट्री किया और फिर कोचिंग में आ गए। बाद में उन्होंने इंडिया अंडर 19 टीम की कमान संभाली और शुभमन गिल व पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों वाली टीम को साल 2018 में अंडर 19 वर्ल्ड कर खिताब दिलाया। इस दौरान उन्होंने इंडिया ए टीम के साथ मिलकर भी काम किया।
द्रविड़ ने भारत को 2024 में बनाया टी20 वर्ल्ड चैंपियन
राहुल द्रविड़ को इसके बाद साल 2021 में रवि शास्त्री की जगह भारतीय सीनियर टीम का हेड कोच बनाया गया और उनके कार्यकाल में भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन टीम चैंपियन बनने से चूक गई। वहीं साल 2024 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम किया। इस बीच मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट एसोसिएशन के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें– संजू, इशान, सूर्यकुमार नहीं T20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसके बल्ले से खेले थे अभिषेक शर्मा, 21 गेंदों पर बनाए थे 52 रन
संजू ने पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीते मैचों में रहे टॉप स्कोरर; इशान नंबर 3
