IND vs ENG: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कहा है कि अगर इंग्लैंड के दो से तीन बैट्समैन कामयाब हो जाते हैं तो गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया को हराने के लिए यह काफी होगा।
एक पाकिस्तानी न्यूज शो में बात करते हुए लतीफ ने भविष्यवाणी की कि इंग्लैंड गुरुवार के सेमीफाइनल में इंडिया को हराकर फाइनल में जगह बना लेगा। जीतने वाली टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा जिसने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा दिया था।
राशिद लफीफ ने इंग्लैंड की जीत का किया दावा
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का इंग्लैंड पर 3-2 से बढ़त है। उनका पहला मुकाबला पहले सीजन में हुआ था, जिसमें भारत ने 18 रन से जीत हासिल की थी इस मैच में युवराज सिंह ने एक ओवर में छह छक्के मारे थे। 2009 के एडिशन में भारत 154 रन से सिर्फ 3 रन पीछे रह गया था। 2012 के एडिशन में भारत ने इंग्लैंड को 90 रन से हराया था। एक दशक बाद यानी साल 2022 में इंग्लैंड ने शानदार जीत के साथ पासा पलट दिया और फाइनल में पहुंचा था। दो साल बाद यानी साल 2024 में रोहित शर्मा की लीडरशिप में इंडिया ने उस हार का बदला लिया।
राशिद लतीफ ने कहा कि इंग्लैंड सेमीफाइनल जीतेगा। वे मुश्किल हालात से आ रहे हैं और दो से तीन बैट्समैन कामयाब रहे हैं। उन्हें इसी की जरूरत है और उनका मिडिल ऑर्डर मजबूत है। लतीफ ने आगे कहा कि इंग्लैंड इन हालात को बहुत अच्छे से जानता है। अगर इंग्लैंड का सिर्फ एक प्लेयर भी अच्छा परफॉर्म करता है तो इंडिया के हारने के लिए वह काफी होगा। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 के अपने सभी मैच जीते थे।
ये खबरें भी पढ़ें
