इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के चेहरे पर ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंद लगी और इसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टोक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने चोटिल चेहरे की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि आपको क्रिकेट बॉल की हालत देखनी चाहिए। तस्वीर में दिख रहा है कि उनकी उनकी दाहिनी आंख बुरी तरह सूजी हुई थी। उनके गाल और होंठ पर खरोंच थी जबकि नाक में पट्टी लगी हुई थी।

गंभीर रूप से घायल हुए बेन स्टोक्स

34 साल के बेन स्टोक्स ने हाल ही में एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से मिली हार में इंग्लैंड टीम की कप्तानी की थी। बेन स्टोक्स और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोईन अली फरवरी-मार्च में अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड लायंस कोचिंग सेटअप में एक और पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ शामिल होने वाले हैं। यही नहीं स्टोक्स उस ग्रोइन इंजरी से रिकवर हो रहे हैं जो उन्हें इस महीने की शुरुआत में सिडनी में पांचवें एशेज टेस्ट में बॉलिंग करते समय हुई थी।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की वेबसाइट पर बताया गया है कि मोईन अली जिन्होंने इंग्लिश डोमेस्टिक क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस लेकर टी20 ब्लास्ट के लिए यॉर्कशायर को जॉइन किया है, वह इंग्लैंड लायंस कोचिंग सेटअप में शामिल होंगे जिसमें बेन स्टोक्स और फ्लिंटॉफ के साथ-साथ ट्रॉय कूली, नील मैकेंजी, सारा टेलर, नील किलीन और अमर राशिद भी शामिल हैं। बेन के चोटिल होने के बाद अब उनका इस टीम के साथ जुड़ने पर स्सपेंस बन गया है।

जॉर्डन कॉक्स और डैन माउसली, यूनाइटेड अरब अमीरात में होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान इंग्लैंड लायंस की टी20 और 50-50 ओवर टीमों की कप्तानी करेंगे। खास बात यह है कि यह दौरा फरवरी 2022 में श्रीलंका दौरे के बाद इंग्लैंड लायंस की पहली विदेश में खेली जाने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज होगी। लायंस इस साल साउथ अफ्रीका ए और श्रीलंका की भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मेजबानी करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: संजू ने मिले मौके का नहीं उठाया फायदा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कहीं बेंच पर बैठे ना रह जाएं

अंडर 19 वर्ल्ड कप: भारत ने फाइनल ने पहले तोड़ा पाकिस्तान का 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस मामले में बना नंबर 1