इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स चेहरे पर लगी चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि भाग्यशाली रहे कि गेंद एक-दो इंच इधर या उधर नहीं लगी। ऐसा होता तो वह जान गंवा सकते थे। स्टोक्स इस चोट से उबरकर मई में मैदान पर वापसी करने की कोशिश में हैं। उनकी योजना है कि जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले तीन प्रथम श्रेणी मैच खेलने की है। वह इंग्लैंड लायंस के लिए भी खेलते दिख सकते हैं।

इंग्लैंड को पिछली टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से एशेज के दौरान 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान स्टोक्स ग्रोइन इंजरी हुई। इसकी उन्होंने सर्जरी कराई। वह अप्रैल-मई में काउंटी चैंपियनशिप के दौरान मैदान पर उतरने की कोशिश में थे, लेकिन वह घरेलू टीम डरहम को कोचिंग देते हुए चोटिल हो गए। अभ्यास सत्र के दौरान एकेडमी के एक खिलाड़ी का शॉट स्टोक्स के चेहरे पर लगी। इसके कारण मैदान पर वापसी में देरी हो गई। इसी चोट को लेकर स्टोक्स ने खुलासा किया उनकी जान जा सकती थी।

स्टोक्स ने क्या कहा?

ईसीबी के दिए इंटरव्यू में स्टोक्स ने कहा, ‘चेहरे पर चोट लगी। यह बहुत गंभीर थी, लेकिन मजेदार बात यह है कि बुरे समय में यह सबसे बेहतर परिणाम था। मैंने अपना सिर नहीं मोड़ा होता तो एक-इंच इधर या उधर गेंद लगती और मैं आज यहां इंटरव्यू नहीं कर रहा होता। हालांकि, मेरे चेहरे की काफी बड़ी सर्जरी हुई। मैं काफी भाग्यशाली रहा और इसके लिए बहुत शु्क्रगुजार हूं। यह काफी डरावनी स्थिति थी, लेकिन शुक्र है कि मैं अभी भी यहीं हूं और सब ठीक है।’

स्टोक्स की वापसी टली

बेन स्टोक्स ने बताया कि चेहरे पर लगी चोट के कारण उनकी मैदान पर वापसी 5 हफ्ते से एक महीने तक टल गई। वह इंग्लैंड लायंस के लिए खेलने पर फैसला वर्कलोड और शरीर को ध्यान में रखते हुए लेंगे। स्टोक्स ने डरहम के लिए दो चार दिवसीय मैच खेलने की योजना बनाई है। वह 8 मई को वोस्टरशायर और 15 मई को केंट के खिलाफ खेलते दिख सकते हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को चोट लगी थी। रोहित रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर गए तब वह 13 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें

धोनी को देखने के लिए करना होगा इंतजार

महेंद्र सिंह धोनी मैच फिट होने के करीब हैं। 44 साल के चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। वह नेट्स में बगैर दिक्कत के शॉट लगाते दिखे। पूरी खबर पढ़ें