इंग्लैंड ने सोमवार (22 जून) को भारत के खिलाफ 1 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान क दिया। हैरी ब्रूक की अगुआई वाली टीम में 17 खिलाड़ियों को चुना गया है। जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई है। तीनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे। ब्रायडन कार्स और जेमी ओवर्टन चोटिल होने के कारण नहीं चुने हए। ऑलराउंडर जेम्स कोल्स नए चेहरे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इंग्लैंड की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में हैरी ब्रूक की अगुआई वाली टीम सेमीफाइनल खेली। जैकब बेथल की शानदार पारी के बाद भी भारत से उसे हाई स्कोरिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार टी20 मैच खेलेगी।

जैकब बेथल-सैम करन का चयन

इंग्लैंड की टीम में जैकब बेथल और सैम करन को भी चुना गया है। बेथल चोट के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 पूरा नहीं खेल पाए थे। करन भी चोटिल होने के कारण राजस्थान रॉयल्स के लिए उपलब्ध नहीं थे। ओवर्टन को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेलते हुए चोट लगी थी।

बटलर के लिए सीरीज अहम

भारत के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर पर निगाहें होंगी। टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। 2026 में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 11 मैच खेले हैं और 11 पारियों में 15.27 के औसत और 124.44 के स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं। बटलर को आईपीएल 2026 में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला। गुजरात टाइटंस के लिए उन्होंने 17 पारियों में 37.57 के औसत और 152.46 के स्ट्राइक रेट से 526 पन बनाए। इसमें 4 शतक शामिल हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

टीम इंडिया का अगला मैच कब?

भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब लगातार 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी। वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है। वहीं श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। पूरी खबर पढ़ें