इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की घुटने की चोट की काफी धीमी रिकवरी हो रही है। दाएं हाथ के यह तेज गेंदबाज संन्यास के बारे में सोचने लगा है। उन्हें डर है कि वह चोट से अच्छी रिकवरी कर पाएंगे और एक बार फिर इंग्लैंड की टीम का हिस्सा बन पाएंगे। 36 साल के मार्क वुड कोहनी की चोट और फिर घुटने की सर्जरी के बाद लंबे समय तक बाहर रहने के बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे थे। फिर चोट की वजह से एशेज में नहीं खेल पाए।
वुड पहले एशेज टेस्ट में खेले थे, लेकिन 11 ओवर फेंकने के बाद उनका शरीर जवाब दे गया और बाकी के इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा नहीं थे। वुड अब मानते हैं कि अपने शरीर को बचाने और बहुत ज्यादा जोर लगाने के बीच बहुत बारीक अंतर है। वुड ने बीबीसी टेलेंडर्स पॉडकास्ट पर अपनी रिकवरी के बारे में कहा, ‘मैं अपने करियर में जिस स्टेज पर हूं वहां बहुत धीरे-धीरे रिकवरी हो रही है। यह काफी बारीक है, जहां अगर मैंने बहुत जोर दिया तो सबकुछ खत्म हो सकता है।’
रिकवरी धीमी
रिकवरी प्रोसेस के बारे में बात करते हुए वुड ने कहा कि उनकी चोट का मूल्यांकन हर दिन नहीं हो रहा। इसे छह हफ्ते के ब्लॉक में बांटा गया है। उन्होंने कहा,’ यह छह हफ्ते का ब्लॉक है। यह हर दिन नहीं होता। विशेषज्ञ की निगरानी में हर छह हफ्ते में रीस्कैन होता है। ऑस्ट्रेलिया में जब मुझे बताया गया कि मेरे घुटने में एक्सप्लोजन हुआ है तब से इसमें सुधार हो रहा है। हर छह हफ्ते में सुधार हुआ है। मैंने अब दौड़ना शुरू कर दिया है और मुझे उम्मीद है कि अगले ब्लॉक तक ऐसी स्थिति होी कि शायद मैं हल्की गेंदबाजी शुरू कर सकूं।’
कोचिंग और पॉडकास्ट में हाथ आजमा सकते हैं वुड
चोट की वजह से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद अब वुड को क्रिकेट के बाद की जिंदगी के बारे में सोचना पड़ रहा है। वुड ने अपने कोचिंग और करियर छोड़ने के बाद पॉडकास्ट चालने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने दूसरी चीजों के बारे में सोचना शुरू कर दिया है, पॉडकास्ट कर रहा हूं और अपने कोचिंग बैज बना रहा हूं। अब मैंने पहली बार यह सोचना शुरू किया है कि अगर ठीक नहीं हुआ तो मुझे क्या करना चाहिए।’
यह भी पढ़ें: रोहित नंबर 1, कोहली, बटलर, गेल भी लिस्ट में; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने चुने ऑल-टाइम टॉप 6 टी20 बैटर
