हैम्पशायर के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर दी है। चोट के कारण वह एक साल से ज्यादा समय तक मैदान से दूर थे। उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के लिए चार मैच खेले थे। जोहान्सबर्ग में जन्मे इस तेज गेंदबाज का हैम्पशायर के साथ कॉन्ट्रैक्ट अभी भी दो साल बाकी था और पिछले साल के आखिर तक उनके पास इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) का डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट था। उन्होंने 2024 के आखिर में इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे पर दो वनडे और दो टी20 मैच खेले। इसमें उन्होंने तीन विकेट लिए।

टर्नर का घरेलू सर्किट में शानदार रिकॉर्ड है। टर्नर ने अपने बयान में कहा, ‘प्रोफेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना था और हैम्पशायर और इंग्लैंड के लिए ऐसा करना मेरे बचपन के सपनों को जीने जैसा है। मैंने खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह मेरे लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक रहा है। स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से मैं एक साल से ज्यादा समय से बाहर रहा।

चोट के कारण संन्यास

टर्नर ने कहा, ‘लगातार चोट ने मुझे एक क्रिकेटर के तौर पर और खेल से दूर अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर किया। इसके बाद मैंने तय किया कि अब अपनी अगली चुनौती का सामना करने का सही समय है। हैम्पशायर के लिए खुद को एक प्रोफेशनल क्रिकेटर कहने वाले पांच साल मेरे लिए सबसे अच्छे पांच साल रहे हैं।’

साउथ अफ्रीका से इंग्लैंड कैसे पहुंचे टर्नर

टर्नर ने साउथ अफ्रीका के सबसे जाने-माने स्कूलों में से एक हिल्टन कॉलेज में पढ़ाई की। मां के अंग्रेज होने के कारण उन्हें ब्रिटिश पासपोर्ट मिला। वह यूनिवर्सिटी की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चले गए। एक ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वह 2021 में हैम्पशायर में शामिल हुए।

2023 में टर्नर को पहली बार इंग्लैंड की टीम में चुना गया

द हंड्रेड में शानदार प्रदर्शन के बाद 2023 में टर्नर को पहली बार इंग्लैंड की टीम में चुना गया। हैम्पशायर की काउंटी चैंपियनशिप टीम में उन्हें मौके कम मिले। वह क्लब के लिए सिर्फ सात फर्स्ट-क्लास मैच खेल पाए। वह 2025 की शुरुआत में लंकाशायर के लिए लोन पर तीन मैच भी खेले, लेकिन चोटों ने उनकी करियर में खलल डाला।

इंग्लैंड की टीम से फिर जुड़ना चाहते हैं बेन स्टोक्स

इंग्लैंड टीम के डायरेक्टर रॉब की ने हाल ही में कहा था कि अगले साल एशेज से पहले स्टोक्स के लिए वापसी का रास्ता खुला रहेगा, लेकिन ऑलराउंडर ने साफ कर दिया कि उनका अपना फैसला बदलने का कोई इरादा नहीं है। पूरी खबर पढ़ें