महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेहतरीन आगाज हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला गया। इस मैच में कुल 351 रन बने। यह महिला टी20 विश्व कप के एक मैच का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जबकि मात्र 3 रन से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2018 में हुए मुकाबले का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा। इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए डैनियल वायट हॉज ने बेहतरीन शतक जड़ा।

इंग्लैंड की महिला टीम ने विश्व कप का आगाज जीत के साथ किया है। मेजबान टीम ने श्रीलंका को पहले मुकाबले में 87 रन से हराया और बेहतरीन जीत दर्ज की। इस मैच में पहले खेलते हुे इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर 219 रन बनाए। ओपनर डैनियल वायट हॉज ने 62 गेंद पर नाबाद रहते हुए 105 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। महिला टी20 विश्व कप में वह शतक लगाने वाली 7वीं खिलाड़ी बनीं।

वायट के अलावा दूसरी ओपनर एमी जोन्स ने 38 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान नेट साइवर ब्रंट 22 गेंद पर 46 रन बनाकर नाबाद रहीं। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 132 रन बनाकर सिमट गई। फ्रेया कैम्प ने बेहतरीन विश्व कप डेब्यू किया और 22 रन देकर चार विकेट झटके। उनके अलावा शार्लेट डीन और सोफी एक्लेस्टोन को 2-2 विकेट मिले। जबकि लॉरेन बेल और लिंसी स्मिथ ने 1-1 विकेट झटका। इस मैच में कुल 351 रन बने।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में कुल सबसे ज्यादा रन

  • 354 रन: IND-W बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018
  • 351 रन: ENG-W बनाम SL-W, एजबेस्टन, 2026*
  • 339 रन: AUS-W बनाम IND-W, केपटाउन, 2023 (सेमीफाइनल)
  • 333 रन: WI-W बनाम SA-W, बैसेटेरे, 2010
  • 328 रन: ENG-W बनाम AUS-W, द ओवल, 2009 (सेमीफाइनल)

दूसरे दिन खेले जाने वाले मैच

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन 13 जून को कुल तीन मैच खेले जाएंगे। दो मुकाबले ग्रुप बी के होंगे और एक मैच ग्रुप ए का खेला जाएगा। आज होने वाले मैच इस प्रकार हैं:-

  • दूसरा मैच: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, मैनचेस्टर (ग्रुप बी), दोपहर 3 बजे (IST)
  • तीसरा मैच: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर (ग्रुप ए), शाम 7 बजे (IST)
  • चौथा मैच: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, साउथैम्पटन (ग्रुप बी), रात 11 बजे (IST)

भारत की बेटियों की अब टी20 में ट्रॉफी का सूखा खत्म करने पर नजर, जानें टीम की ताकत और कमजोरियां

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। 12 टीमों वाला यह टूर्नामेंट इंग्लैंड की मेजबानी में होगा। सबकी नजरें होंगी कि वनडे की विश्व विजेता भारतीय बेटियां कैसे टी20 में विश्व कप का सूखा खत्म करने के लिए आगे बढ़ेंगी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर